UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 31 जुलाई दोपहर को जारी किया गया है. यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट को लेकर सूचना जारी कर दी गई है. 10वीं में 99.53%, और 12वीं में 97.88% स्टूडेंट्स हुए पास. इस साल हाईस्कूल मे 30 लाख और इंटरमीडिएट में 26 लाख के करीब छात्र थे. यूपी बोर्ड के रिजल्ट को इन वेबसाइटों पर देखा जा सकता है. upresults.nic.in ,upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upmspresults.nic.in,results.nic.in और results.gov.in. विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी कर दिया गया. यूपी बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए 10वीं का रोल नंबर प्राप्त करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है. छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में स्कोर किए मार्क्स results.upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर देखें. यूपी बोर्ड में हाईस्कूल औऱ 12वीं को मिलाकर करीब 56 लाख छात्र हैं. इसमे हाईस्कूल के 30 लाख और इंटरमीडिएट के 26 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं. CBSE और आईसीएसई बोर्ड पहले ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर चुका है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक बोर्डों को 31 जुलाई तक सारे परिणाम घोषित करने को कहा था, ताकि कॉलेज-यूनिवर्सिटी में दाखिले या इंट्रेस एग्जाम में किसी तरह की कोई समस्या न आए. यूपी बोर्ड के रिजल्ट को इन वेबसाइटों पर देखा जा सकता है. upresults.nic.in ,upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, upmspresults.nic.in,results.nic.in और results.gov.in
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
UP Board Results LIVE Updates, UP Board Result 2021, UP Board Result News