विज्ञापन

UP Board Results 2026: बाराबंकी ने फिर लहराया परचम, कई छात्राओं ने टॉप रैंक में बनाई जगह

UP Board Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में बाराबंकी ने एक बार फिर परचम लहराया है.

UP Board Results 2026: बाराबंकी ने फिर लहराया परचम, कई छात्राओं ने टॉप रैंक में बनाई जगह

UP Board Results 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में बाराबंकी ने एक बार फिर परचम लहराया है. छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है. कई छात्राओं ने प्रदेश टॉप रैंक में जगह बनाई है. 

कैसा रहा बाराबंकी के छात्रों का प्रदर्शन  

हाईस्कूल में द मॉडर्न एकेडमी स्कूल, जैदपुर की छात्रा अंशिका वर्मा ने 97.8% अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की छात्राओं ने इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन किया है. कॉलेज की छात्रा श्रेया वर्मा ने 97.20% अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं, पूजा पाल ने 97% अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. अर्पिता जायसवाल ने 97.80% अंक के साथ प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है. छात्राें के इस प्रदर्शन से प्रदेश में खुशी की लहर है. स्कूल और परिजनों में जश्न का माहौल है. 

एक साथ जारी किया गया 10वीं 12वीं का रिजल्‍ट  

UPMSP ने 23 अप्रैल को एक साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

UP Board Result 2026: पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए इस साल का पर्सेंटेज

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परीक्षार्थी UMANG APP और एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Results 2026, UP Board Results 2026 Direct Link To Check, UP Board Results 2026 Barabanki, UP Board Results 2026 Latest Updates, UP Board Results 2026 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com