विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2021

UP Board 10th, 12th result 2021: परिणाम घोषित, 10वीं में 99.53%, और 12वीं में 97.88% स्टूडेंट्स हुए पास

UP Board 10th, 12th result 2021: खत्म हुआ इंतजार, जारी हुए 10वीं 12वीं के परिणाम, upmsp.edu.in पर करें चेक

UP Board 10th, 12th result 2021: परिणाम घोषित, 10वीं में 99.53%, और 12वीं में 97.88% स्टूडेंट्स हुए पास
UP Board 10th, 12th result 2021: खत्म हुआ इंतजार, जारी हुए 10वीं- 12वीं के परिणाम, upmsp.edu.in पर करें चेक
नई दिल्ली:

UP Board Class 10th, 12th results 2021: आखिरकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) ने
एक साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट की घोषणा कर दी है.. जिन छात्रों ने खुद को  10वीं-12वीं के लिए रजिस्टर किया है वह आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in. पर  अपने स्कोर चेक कर सकते हैं. इस साल इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में कुल 97.88% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड हाई स्कूल के परिणाम में इस साल कुल  99.53% छात्र पास हुए हैं.

UPMSP Result: 12वीं में पास हुए इतने छात्र

कुल छात्रों की संख्या: 26,10,247

पास छात्र: 25,54,813

जनरल प्रमोशन : 62,506 उम्मीदवार

पास प्रतिशत: 97.88 प्रतिशत

लड़के: 19,74,317 (14,37,033 पास)

लड़कियां: 13,17,780 (11,35,930 पास )

लड़कों का पास प्रतिशत: 97.47%

लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.40%

सभी छात्र- छात्राओं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के पास प्रतिशत से 0.93 अधिक है.

UP High School Result: ऐसे रहे कक्षा 10वीं के रिजल्ट


कुल छात्रों की संख्या: 29,96,031

पास छात्र: 20,82,055

पास प्रतिशत: 99.53 प्रतिशत

जनरल प्रमोशन: 82, 238 उम्मीदवार

लड़कों की संख्या: 16,76,916 (16,68,868 पास)

लड़कियों की संख्या: 13.73, 115 (1 3,13,187 पास)

लड़कों का पाल प्रतिशत: 99.52

लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.55

सभी उम्मीदवारों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के पास प्रतिशत से 0.03 अधिक है.

इस साल राज्य में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. जिनमें से 29,94,312 12वीं के छात्र हैं और 26,09,501 कक्षा 10वीं के छात्र हैं. कोविड के कारण इस साल 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी. उम्मीदवारों को इस बार स्क्रूटनी का विकल्प नहीं मिला. जो छात्र इस परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे कोविड की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं. इसके लिए उन्हें यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

UP Board Result 2021 online: कैसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2 - " intermediate and High School" लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3-  अब होम स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.

स्टेप 4- जिसमें 10वीं-12वीं के छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और सिक्योरिटी कोड डाल दिया है.

स्टेप 5- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.

स्टेप 6- रिजल्ट आपके सामने होगा.

स्टेप 7 -इसे डाउनलोड कर लें.

इन वेबसाट्स पर देखें परिणाम

- upmsp.edu.in

- upresults.nic.in

- upmspresults.up.nic.in

- sarkarisangam.com

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Board, Up Board 10th-12th Result, Up Board Result 2021, Up Board 2021 Result, Up Board 10th Result 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com