विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2024

माथे पर लिखा - मैं चोर हूं, मुंह पर लगाया कालिख, 5 किलो गेहूं चुराने पर नाबालिगों के साथ हैवानियत

जानकारी के मुताबिक यह मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव का है. दंबंगों द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने के बाद आसपास की बस्तियों के लोगों में आर्कोश है.

माथे पर लिखा - मैं चोर हूं, मुंह पर लगाया कालिख, 5 किलो गेहूं चुराने पर नाबालिगों के साथ हैवानियत
बहराइच:

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मासूमों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग बच्चों के मुंह पर कालिख पोतकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. चोरी के आरोप में तीनों बच्चों का सिर मुंडवाया गया और फिर चेहरे पर कालिख पोतकर उन्हें घुमाया गया. सिर्फ 5 किलो गेहूं चोरी करने के आरोप में गांव के तीन दंबंगों ने बच्चों को तालिबानी सजा दी. 

उन्होंने पहले बच्चों के साथ मार-पिटाई की और फिर तीनों नाबालिगों का सिर मुंडवा दिया और उस पर मैं चोर हूं लिख दिया लेकिन इससे भी उनका मन नहीं भरा और उन्होंने बच्चों के मुंह पर कालिख पोतकर उनके हाथ बांधकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया. 

जानकारी के मुताबिक यह मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव का है. दंबंगों द्वारा इस तरह की हरकत किए जाने के बाद आसपास की बस्तियों के लोगों में आर्कोश है. नाबालिग बच्चों पर सिर्फ 5 किलो गेहूं चुराने का आरोप था लेकिन इसके बाद भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया. नाबालिग बच्चों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने तीनों दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है. (सलीम सिद्दीकी की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Ahraich Children Insult, Up News, Bahraich
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com