उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshehr) जिले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने अग्निवीर योजना (Agniveer Yojna) में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में 5 जालसाजों ( Fraudsters) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जालसाजों के कब्जे से भारी मात्रा में जाली अंकपत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र ग्राम प्रधानों के लेटर हेड, मोहरें, 05 मोबाइल फोन, दो देसी तमंचे और तीन चाकू बरामद किये हैं. बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम तौली के मोड़ से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद निवासी खानपुर चोला, दुर्गेश कुमार निवासी चित्सोना अलीपुर थाना बीबीनगर, राकेश कुमार निवासी दराबर थाना आहार, प्रमोद पुत्र देवेंद्र निवासी ईशनपुर थाना खानपुर और भरत कुमार निवासी सोजना राया थाना खानपुर के रूप में हुई है. एसएसपी ने बताया कि यह सभी अग्निवीर योजना के तहत युवकों को भर्ती कराने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. रुपये वसूलने के बाद उनको विश्वास दिलाते थे कि वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनको अग्निवीर योजना भर्ती करा देंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं