विज्ञापन

UPSC रिजल्ट में नाम देखकर जश्न मनाने लगी बुलंदशहर की शिखा, रोल नंबर चेक करते ही खुल गया सच

UPSC CSE Result: बुलंदशहर की रहने वालीं शिखा ने यूपीएससी एग्जाम दिया था, रिजल्ट आते ही उन्होंने पीडीएफ में सबसे पहले अपना नाम सर्च किया और नाम दिखते ही सभी को बता दिया. हालांकि बाद में पता चला कि ये रैंक किसी और महिला को मिली है.

UPSC रिजल्ट में नाम देखकर जश्न मनाने लगी बुलंदशहर की शिखा, रोल नंबर चेक करते ही खुल गया सच
UPSC Result

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से हाल ही में सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया था, इसमें कुल 958 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है और देशभर के तमाम राज्यों से आने वाले उम्मीदवार लिस्ट में शामिल हैं. रिजल्ट के बाद अब कुछ रैंक ऐसी हैं, जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है. 301 रैंक पर दो आकांक्षा सिंह वाला झगड़ा खत्म ही हुआ था कि अब 113वीं रैंक को लेकर भी दो दावेदार सामने आ गई. हालांकि अब यूपीएससी के दखल के बाद साफ हो चुका है कि ये रैंक किस शिखा को मिली है. 

113वीं रैंक को लेकर विवाद

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में लाखों लोग बैठते हैं, ऐसे में एक ही नाम के कई लोग हो सकते हैं. हालांकि उनके माता-पिता और स्थायी पता अलग होता है. साथ ही उनका रोल नंबर भी अलग होता है. इसके बावजूद कुछ लोग रिजल्ट में सिर्फ नाम देखकर जश्न मनाने लगते हैं. बुलंदशहर की रहने वालीं शिखा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शिक्षा ने रोल नंबर की जांच किए बिना ही सभी को अपने पास होने की सूचना दे दी. इसके बाद जश्न भी शुरू हो गया, लेकिन तभी हरियाणा के रोहतक की शिखा ने भी दावा किया कि ये उनकी रैंक है. 

ऐसे खुला पूरा मामला

हरियाणा वाली शिखा ने इस मामले में यूपीएससी से शिकायत की और कहा कि उनकी रैंक पर कोई दूसरी महिला दावा कर रही है. इसके बाद आयोग की तरफ से साफ किया गया कि 113 रैंक वाली असली शिखा हरियाणा के रोहतक की ही हैं. वहीं बुलंदशहर वाली शिखा का दावा फर्जी है. फर्जी दावा करने वालीं शिखा ने बताया कि उत्साह में आकर मैंने पीडीएफ में अपना नाम सर्च किया और घर पर कॉल कर दिया कि मेरा नाम आ गया है. 

बुलंदशहर की शिखा के पिता ने भी इस मामले को लेकर कहा कि हमारी बेटी ने जैसे ही फोन किया तो हम खुश हो गए. उसने अपना नाम देखा और भावुक हो गई. बाद में पता चला कि ये रोल नंबर हरियाणा में रहने वाली किसी शिखा का है, जो पहले से ही अधिकारी के पद पर तैनात हैं. 

UPSC Exam Result: SDM के ड्राइवर की बेटी बनेगी DM, यूपी की प्रियंका चौधरी ने UPSC में हासिल की 79वीं रैंक

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc CSE Result, UPSC CSE Result 2025, UPSC Result Shikha, UPSC 113 Rank Controversy, Bulandshahr Shikha UPSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com