विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

भारतीय सेना की महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया

सुमन गवानी को ब्राजील की एक नौसेना कमांडर के साथ संयुक्त रूप से ''यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर पुरस्कार'' से सम्मानित किया गया

भारतीय सेना की महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को युद्ध-ग्रस्त देश दक्षिण सूडान में लैंगिक मुद्दों के समाधान में उनकी भूमिका के लिए संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है. 

सुमन गवानी ने पिछले साल दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत महिला शांतिदूत के रूप में सेवा दी थी. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि गवानी को ब्राजील की एक नौसेना कमांडर के साथ संयुक्त रूप से ''यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर पुरस्कार'' से सम्मानित किया गया.

उन्होंने कहा कि मेजर सुमन ने दक्षिण सूडान में वर्ष 2018-2019 के दौरान संयुक्त राष्ट्र के अभियान में बतौर सैन्य पर्यवेक्षक अपनी सेवा दी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
भारतीय सेना की महिला अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com