विज्ञापन

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा पहुंचे, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए सांसद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे पुरी को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया.

हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा पहुंचे, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए सांसद
हरदीप पुरी राज्यसभा पहुंचे
NDTV

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. नामांकन वापसी के अंतिम दिन चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार बचे पुरी को निर्वाचन अधिकारी उमेश शर्मा ने उच्च सदन के लिए निर्वाचित घोषित किया. बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी से पुरी की जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया. जांच के अंतिम दिन कांटे साय्यना और कांग्रेस समर्थित राजकुमार लोहानी के नामांकन खारिज कर दिए गए थे.

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के संसद के उच्च सदन से इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई थी, जिसके कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी. निर्वाचन के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा निर्वाचन से जुड़ा प्रमाण पत्र सौंपा.

मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात के दौरान हरदीप सिंह पुरी के निर्विरोध निर्वाचन पर चर्चा की गई. बीजेपी नेताओं ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com