विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

BJP नेता के 'कुत्तों की तरह गोली मारने' वाले बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री- इसका पार्टी से लेना-देना नहीं, यह बहुत गैर जिम्मेदाराना है

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, उसे भाजपा शासित राज्यों की तरह गोली मार देनी चाहिए

Also Read in
BJP नेता के 'कुत्तों की तरह गोली मारने' वाले बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री- इसका पार्टी से लेना-देना नहीं, यह बहुत गैर जिम्मेदाराना है
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो.
नई दिल्ली:

बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को 'कुत्तों की तरह गोली मारने' वाले बयान को केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने गैर जिम्मेदाराना बताया है. घोष ने कहा था कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमने कुत्तों की तरह गोली मारी है. इस पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री सुप्रियो ने कहा कि 'दिलीप दा ने जो भी कहा वह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है.' केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'दिलीप घोष ने जो भी कहा है, उससे भारतीय जनता पार्टी को कुछ लेना देना नहीं है.'

साथ ही उन्होंने कहा, ''यह उनकी कल्पनाओं को उड़ान है. यूपी और असम सरकार ने कभी भी लोगों को गोली मारने का सहारा नहीं लिया है, बेशक वजह कुछ भी रही है.'

BJP नेता के बिगड़े बोल- संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को हमारी सरकारों ने कुत्तों की तरह मारी गोली

बता दें, बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, उसे भाजपा शासित राज्यों की तरह गोली मार देनी चाहिए. बंगाल के नाडिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'गोली मारने और लाठी चार्ज करने के आदेश नहीं' देने पर आलोचना की. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून का विरोध करने वाले द्वारा रेलवे संपत्ति और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नुकसान पहुंचाने वालों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने का आदेश देना चाहिए था. 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में घोष के हवाले से लिखा है, 'उन्हें क्या लगता है कि वे जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वह उनके पिता की है? सार्वजनिक संपत्ति करदाताओं की है. आप यहां आएंगे, हमारा खाना खाएंगे, यहां रहें और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएं. क्या यह आपकी जमींदारी है? हम? तुम पर लाठियां चलाएंगे, गोली मारकर तुम्हें जेल में डाल देंगे.'

यूपी के मंत्री के बिगड़े बोल- 'PM मोदी और CM योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को कर देंगे जिंदा दफन'

साथ ही उन्होंने कहा, 'दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, जिन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, क्योंकि वे उनके वोटर हैं. यूपी, असम और कर्नाटक में हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को कुत्तों की तरह मारा है.' साथ ही उन्होंने इसे सही करार दिया है. 

VIDEO: CAA के विरोध में बैठक, मीटिंग से पहले बिखरी विपक्षी एकता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babul Supriyo, Dilip Ghosh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com