विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का 'रॉकेट रिकॉर्ड', 21 साल में कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, सूर्यकुमार अब पीछे छूटे

दिवाली यूं तो अभी काफी दिन दूर है, लेकिन अभिषेक शर्मा पाव-प्ले के ओवरों में ही जो कारनामा किया, उसने उनके स्पेशल रिकॉर्ड को एकदम रॉकेट बना दिया

अभिषेक शर्मा का 'रॉकेट रिकॉर्ड', 21 साल में कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज, सूर्यकुमार अब  पीछे छूटे
अभिषेक शर्मा का बल्ला विंडीज के खिलाफ आग उगल रहा है
source: X

दीवाली अभी खासी दूर है, लेकिन विंडीज के खिलाफ खेली जा रही अभिषेक शर्मा के बल्ले से पहले ही टी20 मैच से 'पटाखे' और 'बम' फूट रहे हैं. और रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्ला थमाया, तो अभिषेक ने मानो वहीं से शुरू किया, जहां एक दिन पहले न्यू चंडीगढ़ में छोड़ा था. शुरुआती दो ओवरों में शांत रहने के बाद ही अभिषेक ने बल्ले से ऐसे पटाखे फोड़े कि वह टी20 फॉर्मेट के करीब 21 साल के इतिहास में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए.  जी हां, अभिषेक शर्मा  गेंदों के हिसाब से दुनिया में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि 1024 गेंदें खेल कर हासिल कीं. और इस कारनाने के साथ ही उन्होंने अभी तक इस मामले में शीर्ष पर काबिज पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया.

टी20 इतिहास में सबसे तेज 200 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)

                             नाम
देश2000 रन के लिए गेंदस्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्माभारत
                        1,024
194.95
सूर्यकुमार यादवभारत1,192*162.95
करनबीर सिंहमलेशिया1,194175.03
एरॉन फिंचऑस्ट्रेलिया1,308142.53
ग्लेन मैक्सवेलऑस्ट्रेलिया1,322154.42

यूएसपी (खास बात) भी अभिषेक की तूफानी है!

अभिषेक शर्मा गेंद खेलने के लिहाज से सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज तो बने ही, तो वहीं उन्होंने अपनी यूएसपी से दुनिया को दहला कर रख दिया है. और वह है उनका स्ट्राइक रेट जो 200 से बस कुछ ही कम है. अभिषेक कितने तूफानी हैं यह आप इससे समझ सकते हैं कि उनके स्ट्राइक रेट (194.95) और इस मामले में दूसरे नंबर पर मलेशिया के भारतीय मूल के करनबीर (175.03) के बीच करीब 20 का अंतर है, जो अभिषेक को अपने आप में वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज बनाता है. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- उम्र मत देखिए...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, West Indies, India, India Vs West Indies 10/11/2026 Inwi10112026270275, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com