केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. केंद्रीय मंत्री से जब पत्रकारों ने जेल में बंद उनके बेटे आशीष मिश्रा के बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपना आपा खो दिया. मंत्री ने वहां मौजूद पत्रकारों की माइक पकड़ी और गाली-गलौज करते हुए उन्हें चोर तक कह दिया.
मंत्री उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन कर रहे थे. एक पत्रकार ने जब उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ नए आरोपों के बारे में पूछा तो मंत्री ने चिल्लाते हुए कहा, "ये बेवकूफी भरे सवाल मत पूछो. दिमाग खराब है क्या ?" केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा एक अन्य रिपोर्टर का माइक छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर के तिकुनिया में हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू ने अपनी जीप किसानों पर चढ़ा दी थी. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आशीष के ड्राइवर समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी. इस मामले में 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है. वहीं अजय मिश्रा वर्ष 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में निघासन सीट से बीजेपी के ही टिकट पर जीतकर विधायक बने. हालांकि तब सपा की सरकार बनी थी.
लखीमपुर कांड को लेकर संसद में हंगामा, गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं