कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज संसद में कहा कि जिस तरह दबाव बढ़ाने की वजह से केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े, ठीक उसी तरह से लखीमपुर खीरी केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Union Minister Ajay Mishra) को अपना इस्तीफा देना ही होगा. कांग्रेस नेता ने लखीमपुर खीरी केस को साजिश करार दिया और कहा कि हम चाहते हैं मंत्री इस मामले में इस्तीफा दें लेकिन प्रधानमंत्री इसके लिए तैयार नहीं हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि हम इस मामले में सरकार पर दबाव बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि मामला कोर्ट में लंबित है, इसलिए संसद में उस पर चर्चा नहीं हो सकती.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले S Jaishankar? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
इससे पहले राहुल गांधी ने आज सुबह SIT रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया था लेकिन आसन ने इसकी इजाजत नहीं दी. राहुल गांधी ने अपने नोटिस में कहा था कि स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) की रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को मोदी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए.
कांग्रेस सांसद ने लिखा, "यूपी पुलिस की एसआईटी रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि लखीमपुर में किसानों का नरसंहार एक पूर्व नियोजित साजिश थी, न कि कोई लापरवाही." उन्होंने कहा, "सरकार को गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए."
मामले की जांच कर रही टीम ने मजिस्ट्रेट को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ रैश ड्राइविंग के आरोपों को संशोधित किया जाना चाहिए और हत्या के प्रयास के आरोप और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप शामिल किए जाने चाहिए. आशीष मिश्रा और अन्य पहले से ही हत्या और साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं.
'मोदी सरकार को ट्यूशन की जरूरत', लोकतंत्र के बहाने राहुल गांधी का नया वार
बता दें कि 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीश मिश्रा ने आंदोलन कर रहे किसानों को तेज एसयूवी गाड़ी से रौंद दिया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. बाद में भड़की हिंसा में चार और लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं