विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2013

आजाद मैदान दंगों पर कविता लिखने वाली पुलिस अधिकारी के समर्थन में शिवसेना

मुंबई: शिवसेना ने विवादित कविता लिखने पर विभागीय जांच का सामना कर रही मुंबई पुलिस की अधिकारी सुजाता पाटिल का समर्थन किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब देश में सब को बोलने की आजादी है तो पाटिल पर इस तरह की कार्रवाई क्यों? उन्होंने कहा कि पाटिल की कविता में उन्हें कुछ गलत नहीं लगता और वह उनके खिलाफ की जा रही जांच की निंदा करते हैं।

सुजाता पाटिल ने पुलिस विभाग की ओर से निकाले जाने वाली मैगजीन में आजाद मैदान में हुए दंगों को लेकर एक कविता लिखी थी, जिसका कई संगठनों ने विरोध किया था। पाटिल के खिलाफ इस मामले में शिकायत भी दी गई थी, जिसके बाद विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
आजाद मैदान दंगों पर कविता लिखने वाली पुलिस अधिकारी के समर्थन में शिवसेना
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com