विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

2 साल की बच्ची पानी के टब में डूबी, हादसे के वक्त मां और पिता टीवी पर देख रहे थे रेस्क्यू ऑपरेशन

तमिलनाडु के त्रेसपुरम गांव में दो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी.

2 साल की बच्ची पानी के टब में डूबी, हादसे के वक्त मां और पिता टीवी पर देख रहे थे रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 2 साल की बच्ची पानी के टब में डूबी
  • मां और पिता देख रहे थे टीवी
  • टीवी पर चल रहा था सुजीत को बोरवेल से निकालने का अभियान
तूतीकोरिन:

तमिलनाडु के त्रेसपुरम गांव में दो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी. हादसे के दौरान उसके माता-पिता टेलीविजन पर तीन साल के सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान देख रहे थे. पुलिस ने बताया कि दो साल की रेवती संजना कल रात टब में खेल रहे थी जबकि उसके माता-पिता सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान टीवी पर देख रहे थे. पुलिस के अनुसार, अचानक उन्हें अहसास हुआ कि रेवती आसपास नहीं है. खोजने पर वह टब में बेसुध मिली. पति पत्नी उसे तुरंत अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बुखार से तड़प रही 80 साल की बूढ़ी मां को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए बेटे

तमिलनाडु के एक गांव में बचावकर्मियों ने मंगलवार को तड़के सुजीत का खराब हो चुका शव बोरवेल से निकाला. उसे बचाने के लिए बचावकर्मियों की 80 घंटे की कोशिश व्यर्थ चली गयी. सुजीत अपने घर के समीप खेलते खेलते बोरवेल में जा गिरा था. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Drowned, Tamil Nadu, Water Tub
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com