विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2024

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में एक अन्य मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद

किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में अभियान शुरू करने के बाद गोलीबारी शुरू हुई. इसमें दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो अन्य घायल हो गए.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में एक अन्य मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद
प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि किश्तवाड़ में एक अन्य मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही. किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में अभियान शुरू करने के बाद गोलीबारी शुरू हुई. व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि भीषण गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई. 

सूत्रों ने कहा कि किश्तवाड़ में मुठभेड़ में शामिल आतंकवादी जुलाई में डोडा में पूर्व में हुई एक अन्य मुठभेड़ में शामिल थे. उस कार्रवाई में एक अधिकारी सहित चार जवानों की मौत हुई थी.

कठुआ में चलाए गए ऑपरेशन में राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया.

यह मुठभेड़ें 18 सितंबर को चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैले आठ विधानसभा क्षेत्रों और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर मतदान से कुछ दिन पहले हुई हैं.

जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण में 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर-कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Indian Army, Jammu And Kashmir Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com