प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ‘दो शहजादे' एक साथ आ गए हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर स्पष्ट रूप से हमला करते हुए मोदी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘क्या आप ‘दो लड़कों' की फ्लॉप जोड़ी से विकास की उम्मीद कर सकते हैं.''
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव सिर्फ सांसद बनाने और सरकार बनाने भर का नहीं है। यह चुनाव... आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है, और ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है.'' उन्होंने कहा, ‘‘इस बार आपका वोट... देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों को एक बहुत कड़ा संदेश देने वाला है. आपका वोट ही है जो आतंकवाद को काबू में रखेगा और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा... इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए युवा, गरीब, किसान और नारीशक्ति... ये पहली प्राथमिकता हैं. हमने चार करोड़ गरीबों को पीएम आवास के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं के नाम पर बनवाए गए हैं. यही नहीं, हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे.'' उन्होंने कहा, ‘‘पहले लखनऊ-कानपुर में आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे. इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम ही नहीं किया, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें.''
कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी पूरे देश में आरक्षण के कर्नाटक मॉडल को लागू करने की योजना बना रही है, जहां दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों की हिस्सेदारी कम करने के बाद मुस्लिम समुदाय को आरक्षण प्रदान किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाते हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील की, ‘‘अपने वोट से राष्ट्र-विरोधी मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश दें.'' तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चार जून के बाद आपके आशीर्वाद से सरकार बनाकर मोदी भ्रष्टाचारियों को जवाबदेह ठहराएंगे.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं