- भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो अधिकारी लापता
- भारत ने पाकिस्तान अधिकारियों से की शिकायत
- बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी सुबह 8 बजे से लापता हैं
पाकिस्तान (Pakistan) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) से जुड़े दो अधिकारियों के लापता होने की खबर आ रही है. भारतीय अधिकारी सुबह से लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों के लापता होने का मामला पाकिस्तान के अधिकारियों के सामने उठाया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से भारतीय उच्चायोग से जुड़े दो अधिकारियों के लापता होने की जानकारी दी है. दोनों अधिकारी सुबह 8 बजे से गायब बताए जा रहे हैं.
भारतीय अधिकारियों के लापता होने की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया था. जिसके बाद उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में पाकिस्तान हाई कमीशन के दो अधिकारियों को जासूसी के मामले में पकड़ा था. आबिद हुसैन और ताहिर खान पाक उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते थे. दोनों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने का आरोप है. दोनों अधिकारी फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली में घूम रहे थे.
वहीं, हाल ही में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का आईएसआई के एजेंट द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया था. इससे पहले, मार्च में भारत ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के कथित उत्पीड़न की चार अलग-अलग घटनाओं को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया था और इन घटनाओं की तत्काल जांच कराये जाने की मांग की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं