विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2013

हरियाणा : सहेली और उसकी मां ने छात्रा को किया छह लोगों के हवाले

हरियाणा : सहेली और उसकी मां ने छात्रा को किया छह लोगों के हवाले
आरोप है कि एक लड़की को उसकी सहेली और सहेली की मां ने बेहोश कर छह लोगों के हवाले कर दिया। इन लोगों ने लड़की के साथ पूरी रात सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भिवानी/रेवाड़ी: हरियाणा में बलात्कार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा के भिवानी में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक लड़की को उसकी सहेली और सहेली की मां ने बेहोश कर छह लोगों के हवाले कर दिया। इन लोगों ने लड़की के साथ पूरी रात सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में लड़की की शिकायत पर उसकी सहेली और मां सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए दादरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

उधर, रेवाड़ी में एक छात्रा के साथ पहले तो रेप किया गया और फिर जब वह भागने लगी तो उसको गोली मार दी गई। लड़की का इलाज होने के बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का इलाज होने के बाद भी उसके शरीर में से गोली नहीं निकाली जा सकी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा में बलात्कार, गैंगरेप, भिवानी में गैंगरेप, रेवाड़ी में बलात्कार, Rape In Haryana, Gangrape, Rape In Bhiwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com