विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

पश्चिमी मिदनापुर में बस पलटने से दो मरे, 31 घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे राधानगर क्रॉसिंग पर हुआ.

Also Read in
पश्चिमी मिदनापुर में बस पलटने से दो मरे, 31 घायल
घायल यात्रियों को घाटल उप-संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ( फाइल फोटो )
  • पश्चिमी मिदनापुर में तेज रफ्तार बस खेत में गिरी
  • पीराकाटा से घाटल की ओर जा रही थी बस
  • स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला
नई दिल्ली: पश्चिमी मिदनापुर जिले के एक खेत में तेज रफ्तार एक बस के गिर जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और 31 घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे राधानगर क्रॉसिंग पर हुआ. अधिकारी ने बताया कि पीराकाटा से घाटल की ओर जा रही तेज रफ्तार बस एक तीव्र मोड़ पर फिसलकर पलट गयी और एक खेत में जा गिरी. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस से 31 घायल लोगों और दो शवों को बाहर निकाला.

घायल यात्रियों को घाटल उप-संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 यात्रियों का घाटल उप-संभागीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को मिदनापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Western Midnapore, Bus Accident, Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com