विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2018

बड़ा हादसा टला: बेंगलुरु के पास हवा में टकराने से बचे IndiGo के दो विमान

बेंगलुरु के आकाश में मंगलवार को इंडिगो (IndiGo) के दो विमान टकराने से बाल-बाल बच गए. इंडिगो के दोनों विमानों में करीब 330 यात्री सवार थे.

Also Read in
बड़ा हादसा टला: बेंगलुरु के पास हवा में टकराने से बचे IndiGo के दो विमान
मंगलवार को बेंगलुरु के आकाश में इंडिगो के दो विमान टकराने से बचे.
  • बेंगलुरु के आसमान में टकराने से बचे दो विमान
  • दोनों विमानों में करीब 330 यात्री सवार थे
  • घटना की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है
मुंबई : बेंगलुरु के आकाश में मंगलवार को इंडिगो (IndiGo) के दो विमान टकराने से बाल-बाल बच गए. दोनों विमानों में करीब 330 यात्री सवार थे. विमानन सूत्रों ने बताया कि इस घटना की वजह जानने के लिए अधिकारियों ने जांच बिठाई है. घटना में शामिल विमान कोयंबटूर-हैदराबाद और बेंगलुरु-कोचिन हवाई मार्ग पर जा रहे थे.

यह भी पढ़ें :  दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: हवा में टकराने से बाल-बाल बचे एयर इंडिया और इंडिगो के विमान

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है. हैदराबाद जाने वाले विमान में 162 यात्री, जबकि दूसरे विमान में 166 यात्री सवार थे. सूत्रों ने बताया कि दोनों विमानों में बस 200 फुट की दूरी थी जब यह हवा में एक-दूसरे के सामने आ गए थे और ट्रैफिक कोलिजन एवॉयडेंस सिस्टम (टीसीएएस) अलार्म के बजने के बाद इस हादसे को टाला जा सका.

यह भी पढ़ें :  हवा में उड़ान के दौरान ही आपस में लड़ने लगे पायलट कपल, जानिये फिर क्या हुआ
​
सूत्रों ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने 10 जुलाई को घटी इस घटना की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि फरवरी महीने में मुंबई में एक ऐसी ही घटना होते-होत बची थी. उस समय एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के विमान हवा में टकराने से बाल-बाल बच गए थे. दोनों विमान हवा में महज 100 फीट की दूरी पर थे. 

VIDEO : दिल्ली एयरपोर्ट पर टला हादसा, विमान आपस में टकराने से बचे 


7 फरवरी को, 152 यात्रियों को लेकर दिल्ली से पुणे जा रहे विस्तारा का यूके-997 विमान, 109 यात्रियों को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एआई 631 विमान के काफी करीब आ गया था.

(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, IndiGo Planes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com