विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2022

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो हिज्बुल आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir)  के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन (Hijbul Mujahideen) के दो आतंकवादी मारे गये.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो हिज्बुल आतंकवादी ढ़ेर
इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. 
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir)  के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन (Hijbul Mujahideen) के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया था. उनके अनुसार, तलाशी के दौरान आतंकवादियों (Terrorist)  ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर क्षेत्र) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ (सुरक्षाबलों ने) दानिश भट और बशरत नबी को मार गिराया जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से था. दोनों ही नौ अप्रैल, 2021 को प्रादेशिक सेना के सैनिक सलीम की तथा 29 मई, 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Hizbul Mujahideen, Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com