विज्ञापन

ट्विशा के पिता ने NDTV और कोर्ट को कहा थैंक्यू, गिरिबाला की बेल अर्जी खारिज होने को बताया बड़ी जीत

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई जांच आगे बढ़ रही है. पति समर्थ के बाद अब सास गिरिबाला शर्मा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस बीच ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने NDTV से बातचीत में अभी तक की जांच पर अपनी बातें रखी है.

ट्विशा के पिता ने NDTV और कोर्ट को कहा थैंक्यू, गिरिबाला की बेल अर्जी खारिज होने को बताया बड़ी जीत
NDTV से बात करते ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और ट्विशा की फाइल फोटो.
NDTV
  • ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना है. सीबीआई इस मामले में जांच आगे बढ़ा रही है.
  • ट्विशा की सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. जिससे उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
  • दूसरी ओर ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने पूरे मामले में एनडीटीवी से खुलकर चर्चा की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना है. आज सीबीआई की टीम ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाल सिंह को गिरफ्तार कर सकती है. गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज हो चुकी है. ट्विशा का पति समर्थ भी कई दिनों की फरारी के बाद गिरफ्तार हो चुका है. समर्थ की गिरफ्तारी और गिरिबाला की बेल अर्जी खारिज होने से ट्विशा के माता-पिता को न्याय को उम्मीद है. गुरुवार को एनडीटीवी से बात करते हुए ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने एनडीटीवी और कोर्ट को धन्यवाद कहा. उन्होंने पूरे मामले में अपने दिल की बात कही. 

'गिरिबाला का अग्रिम जमानत याचिका खारिज होना लैंडमार्क डिसीजन'

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा, 'हमारी लड़ाई में मीडिया ने बहुत साथ दिया है. NDTV का विशेष धन्यवाद जिसकी वजह से बेटी को न्याय मिल रहा है. कोर्ट का आभार जिसकी वजह से हम न्यायिक प्रक्रिया में एक कदम आगे बढ़े. गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होना एक लैंडमार्क डिसीजन है. ट्विशा का जैसा नाम था 'उषा की किरण को लाने वाला' वैसे ही सिस्टम में जहां अंधकार है वहां उजाला हो रहा है और यह पहला कदम है.' 

उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि ट्विशा को न्याय मिले और सच्चाई देश और दुनिया के सामने आए. हम ठीक से अपनी बेटी को खोने का गम भी नहीं मना पाए. हमारा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. 

ट्विशा को न्याय अन्य बेटियों के लिए बनेगा नजीरः नवनिधि

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आगे कहा कि गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से हमें काफी उम्मीद जगी है. हमें पूरा यकीन है कि सीबीआई सच्चाई को बाहर लाएगी. फैसले से जनता का कानून के प्रति भरोसा जगेगा की कानून से बड़ा कोई नहीं है. हमारी बेटी तो नहीं रही लेकिन ट्विशा के मामले में जो न्याय आएगा वह अन्य देश की बेटियों के लिए नजीर बनेगा.

मालूम हो कि एनडीटीवी ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले को लगतार उठाया. उनके परिजनों से बात भी की. इससे पहले एनडीटीवी से हुई बात में ट्विशा के पिता ने गिरिबाला के परिवार पर कई आरोप लगाए थे. 

यह भी पढ़ें - गिरिबाला की फैमिली जानती है कि कैसे कानून से बचा जा सकता है- NDTV से बातचीत में बोले ट्विशा के पिता

ऋषिकेश में ट्विशा का अस्थि विसर्जन करेंगे पिता

उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसा उदाहरण बने कि लोग इस तरह का काम करने से डरे. उनके अंदर भय हो कि अगर हमेशा करेंगे तो कानून हमें छोड़ेगा नहीं. सीबीआई हमें जब भी बुलाएगी हम उसके सामने जाएंगे. ट्विशा ने 300 घंटे की योगा क्लासेस ऋषिकेश में की है. उसकी भावना को सम्मान देते हुए हम उनका कल ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन करेंगे.

हमारा एक-एक दिन कैसे गुजरेगा, बता नहीं सकते

हम न्यायिक प्रक्रिया में कदम आगे बढ़ रहे हैं तो हमको लगता है कि बिटिया की आत्मा को भी शांति मिल रही होगी. यह बिटिया की ही शक्ति है कि हम इस तरह से संघर्ष कर पा रहे हैं. ट्विशा सही मायने में पूरे परिवार की लीडर थी. हम इस बात को सोचकर बहुत परेशान है कि आगे हमारी एक-एक दिन कैसे गुजरेंगे. हम कैसे जिएंगे उस व्यथा से हम किसी को नहीं अवगत कर पाएंगे. 

फैसला गलत हो जाए तो तुरंत अलग हो जाना चाहिएः ट्विशा के पिता

ट्विशा के पिता ने समाज की बेटियों को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बेटियां आज के समय में बहुत अच्छा कर रही हैं लेकिन उन्हें आज के समय में चुनाव करते समय ध्यान रखना चाहिए. जजमेंट में किसी से भी गलती हो सकती है. मनुष्य का एक बार में पता नहीं चलता, अगर ऐसा हो जाता है तो तुरंत अलग हो जाना चाहिए. ताकि इस प्रकार का कोई भी हादसा ना हो सके. समाज से अनुरोध है कि बेटियों और महिलाओं को पूरा सम्मान मिले और बराबर का ट्रीटमेंट दिया जाए.

यह भी पढ़ें - Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के पिता का छलका दर्द; भोपाल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com