सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय वायरल है जिसमें आम चुनाव 2024 के पहले विपक्ष को एकजुट करने के मिशन के तहत बिहार पहुंचे तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao)पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे हैं और इस दौरान विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर एक पत्रकार के सवाल पर बिहार सीएम नीतीश कुमार उठ खड़े होते हैं. वे जोर देकर "केसीआर"से कहते हैं-आप चलिए न. इस पर के. चंद्रशेखर राव (KCR)नीतीश से बैठने का आग्रह करते हैं. यह वीडियो, पीएम कैडिंडेंट के सवाल को लेकर विपक्ष की बीच सहमति न होना और इस मामले में नीतीश कुमार की असहजता को दर्शाता है. बिहार में इस समय एक वर्ग में नीतीश को 'पीएम मटेरियल' बताया जा रहा है.
प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार या उससे सम्बंधित किसी सवाल पर आज @NitishKumar कुछ इस हाव भाव में दिखे @ndtvindia pic.twitter.com/h2nuqK3rqv
— manish (@manishndtv) August 31, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा था कि नीतीश कुमार ने केसीआर का "अपमान" किया है. वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि "केसीआर ने नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के रूप में स्वीकार नहीं किया और सीधे तौर पर इनकार कर दिया.
KCR ji took questions from Media,
— krishanKTRS (@krishanKTRS) September 1, 2022
Nitish ji wanted to avoid question on PM candidate… thats it !
But BJP tweeting is Hilarious,
Arre bhai atleast they are not like Modi ji who didn't do Press Conference in 8Years pic.twitter.com/9iXqzAC93b
वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) के नेता कृशांक (KrishanK) ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है. कृशांक ने लिखा, "केसीआर जी, मीडिया के सवाल ले रहे थे, नीतीश जी पीएम कैंडिडेट के सवाल से बचना चाहते थे. बस....बीजेपी का ट्वीट हास्यास्पद है. अरे भाई, कम से कम वे मोदीजी की तरह तो नहीं है जिन्होंने आठ साल से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं