विज्ञापन

इस राज्य में सरकार ने लागू किया वर्क फ्रॉम होम का नियम, सिर्फ 50% ही जा पाएंगे ऑफिस

Work From Home: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील के बाद सीएम योगी ने भी लखनऊ में अधिकारियों संग बैठक में राज्य में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्राथमिकता देने की अपील की थी. साथ ही ईधन बचाने के अन्य उपाय अपनाने के भी निर्देश दिए थे. इस बीच देश के इस राज्य में ये व्यवस्था लागू भी कर दी गई है.

इस राज्य में सरकार ने लागू किया वर्क फ्रॉम होम का नियम, सिर्फ 50% ही जा पाएंगे ऑफिस
पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर.
  • पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद त्रिपुरा सरकार ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू किया है
  • यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है
  • उत्तराखंड सरकार निजी क्षेत्रों में WFH पर विचार कर रही है. सरकारी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगी

वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिखने लगा है. त्रिपुरा सरकार ने 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू कर दिया है. ग्रुप सी और ग्रुप डी के केवल 50% कर्मचारियों को ही हर दिन दफ्तर आना होगा. जबकि बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे. अवग-अलग राज्यों की सरकारें ईंधन बचाने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रही हैं. 

CM योगी ने भी की वर्क फ्रॉम होम की अपील

पीएम मोदी की देशवासियों से अपील के बाद 12 मई को सीएम ने लखनऊ में अधिकारियों संग बैठक में सीएम योगी ने राज्य में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्राथमिकता देने की अपील की थी. साथ ही मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत की कमी करने का भी निर्देश दिया था. सीएम योगी ने वैश्विक हालात को देखते हुए प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया में उथल-पुथल है, ऐसे में सभी को सावधानी बरतनी होगी. प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन करने के लिए राज्यों को तैयार रहना होगा.

धामी सरकार भी वर्क फ्रॉम होम पर कर रही विचार

वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार निजी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम पर लागू करने पर विचार कर रही है. वहीं सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के वाहन फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी. सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित किया जाएगा.

ईंधन संकट के बीच पीएम मोदी का आह्वान

बता दें कि देशभर में ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील करते हुए दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्राथमिकता देने का आह्वान किया था. इसके बाद वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य करने की खबरें सामने आईं. इस बीच सरकारी सूत्रों से खबर आई कि केंद्र सरकार कंपनियों या IT सेक्टर के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की कोई अनिवार्य नीति लाने पर विचार नहीं कर रही है.

गैरजरूरी ईंधन की खपत कम करें

पीएम मोदी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि वे गैरजरूरी ईंधन की खपत कम करें, जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. ऐसी स्थितियों में 'वर्क फ्रॉम होम' या वर्चुअल मीटिंग को अपनाएं जहां व्यक्तिगत रूप से यात्रा करने से बचा जा सकता हो. अधिकारियों ने कहा कि इस अपील को वैश्विक अनिश्चितता के दौर में, विशेष रूप से मिडिल ईस्ट में तनाव और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के कारण, विवेकपूर्ण और जिम्मेदार खपत के आह्वान के रूप में देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- WFH, वर्चुअली मीटिंग, काफिले में न निकलें मंत्री... बैठक के बाद CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Work From Home, Work From Home In Tripura, Pm Modi Appeal For Fuel Save, Global Crisis, Tripura Work From Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com