त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा आज एक बार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं विपक्षी कांग्रेस और सीपीएम के नेतृत्व वाली वामपंथी पार्टियों ने समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. भाजपा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के कारण ये फैसला लिया गया है.
वाम मोर्चे के एक बयान में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार और सीपीएम, सीपीआई, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक के सचिवों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राज्य सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था, लेकिन फ्रंट ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 2 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से राज्य भर में "भाजपा समर्थकों और गुंडों द्वारा फैलाई गई हिंसा के कारण ये फैसला किया गया है".
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस ने भी इसी आधार पर शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. त्रिपुरा राज्य कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मंत्री बिरजीत सिन्हा ने कहा कि 2 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से त्रिपुरा में हिंसा की एक हजार से अधिक घटनाएं हुई हैं. सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंसा की सिलसिलेवार घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए.
सिन्हा ने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान रबर के बागानों, दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वाहनों और घरों सहित कई संपत्तियों को जला दिया गया, जो अभी भी जारी है. त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने धमकी दी कि अगर हिंसा तुरंत नहीं रुकी तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा.
बता दें त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाला मंत्रिपरिषद् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज पद और गोपनीयता की शपथ लेगे.
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी के बयान को लेकर झूठ फैला रही है बीजेपी, माफी मांगें रविशंकर प्रसाद: कांग्रेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं