विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2019

त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष ने थाने में पुलिसकर्मियों के सामने ही शख़्स को मारा थप्पड़, देखें- VIDEO

त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन (Pradyot Dev Burman) पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों के सामने ही एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. 

Also Read in
त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष ने थाने में पुलिसकर्मियों के सामने ही शख़्स को मारा थप्पड़, देखें- VIDEO
प्रद्योत किशोर देव बर्मन (Pradyot Dev Burman) का थप्पड़ मारते हुए वीडियो सामने आया है.
  • त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं प्रद्योत किशोर देब बर्मन
  • थाने में पुलसकर्मियों के सामने युवक को मारा थप्पड़
  • थप्पड़ मारने की पूरी घटना कैमरे में हुई कैद
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव के बीच त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देव बर्मन (Pradyot Dev Burman) पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों के सामने ही एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. थप्पड़ मारने की ये घटना कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति को प्रद्युत किशोर देव बर्मन ने थप्पड़ जड़ा उस पर उनकी बहन और त्रिपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा देव बर्मन के काफ़िले पर हमला करने का आरोप है. आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राजस्थान में एक और कांग्रेस नेता पर बिजली विभाग के अधिकारी ने मारपीट का आरोप लगाया था. विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) जेपी मीना ने राजस्थान सरकार में खेल एंव परिवहन मंत्री अशोक चांदना मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था. 

अधिकारी का कहना था कि मंत्री ने उन्हें थप्पड़ मारा और जातिसूचक शब्द कहे. इंजीनियर ने अपने विभागिय साथियों के साथ प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई थी. इससे पहले इसी साल जनवरी में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के विधायक प्रहलाद यादव ने जमीन विवाद में एक शख्स को थप्पड़ मारा और डराया धमकाया था. इतना ही नहीं, विधायक ने शख्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया था. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि प्रहलाद यादव पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं. 

टाउन हॉल में BJP पार्षद ने AAP पार्षद को मारा घूसा, जमकर मचा बवाल- देखें VIDEO

Video: सदन में भिड़े BJP-AAP के पार्षद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradyot Dev Burman, Pradyot Dev Burman Slaps, Congress, Tripura Congress, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com