विज्ञापन

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्‍लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, साथ ही लू के भीषण थपेड़ों की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है, बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में वृद्धि होगी.

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्‍लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और भीषण लू चलने की संभावना है
  • राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में 22 मई तक लू का असर रहेगा
  • तेज़ हवाओं के साथ आंशिक बारिश होने की संभावना है, लेकिन बाद में तापमान में और वृद्धि हो सकती है
नई दिल्‍ली:

Delhi Heat Wave: दिल्‍लीवाले आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और भयंकर लू का सामना करने के लिए तैयार रहें. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि इस सप्‍ताह पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस दौरान लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और काम न होने पर लू में न निकलने की सलाह दी है. 

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े  

आईएमडी ने देशभर में लू की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि देश के बड़े हिस्से में भीषण लू चल रही है, और दिल्ली और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में लोगों को बहुत संभल कर रहना पड़ेगा, क्‍योंकि जरा-सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कहां और कितनी बुरी स्थिति होगी?

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कोंकण एवं गोवा के कुछ हिस्सों में 22 मई तक लू की स्थिति रहने की संभावना है. दिल्ली में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3°C बढ़ने का अनुमान है. रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बाद में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तेज़ हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा, 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलेंगी और अधिकतम तापमान लगभग 44°C रहेगा. इसके बाद आसमान साफ ​​होने से अगले सप्ताह तापमान और भी बढ़ सकता है. पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक और गर्म रातें भी राहत देने में मुश्किल पैदा करेंगी.

मौसम की मार जानलेवा 

उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 3-4°C की वृद्धि देखी जा सकती है. मौसम की यह मार स्वास्थ्य के लिए खतरा और जानलेवा भी हो सकती है. उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पूर्वोत्तर (असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में गरज, बिजली, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और मध्यम बारिश होने का अनुमान आईएमडी ने लगाया है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम की मार आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा 

  • बढ़ते पारे को हल्के में न लें. लंबे समय तक धूप में रहने से हीट एग्जॉस्टशन, हीटस्ट्रोक और इससे भी बदतर स्थिति हो सकती है.
  • दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर या छाया में रहें.
  • खूब पानी पिएं-भले ही प्यास न लगे.
  • हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनें और बाहर छाता या टोपी का इस्तेमाल करें.

मॉनसून देगा राहत, जानें कहां तक पहुंचा? 

बढ़ती गर्मी में अब मॉनसून से ही राहत मिलने की उम्‍मीद है. मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान मॉनसून का आगमन हो सकता है. आईएमडी ने बताया, "क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल है. ऐसे में केरल में 26 मई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- दिल्‍ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्‍यों को लेकर अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Heat Wave Alert, IMD Alert, Moonson, Weather Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com