डच जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी फर्म टॉमटॉम द्वारा प्रकाशित वार्षिक यातायात सूचकांक में भारत की टेक कैपिटल बेंगलुरु ने छठा स्थान हासिल किया है. यह इंडेक्स, अलग-अलग देशों के शहरों में ट्रैफिक की स्थिति के बारे में बताता है. इसके साथ ही इस इंडेक्स से औसत वाहन गति, यात्रा के समय और भीड़भाड़ के स्तर का भी पता चलता है.
टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स ने 6 महाद्वीपों के 55 देशों के 387 शहरों के औसत यात्रा समय, ईंधन लागत और CO2 उत्सर्जन के आधार पर यह मूल्यांकन किया है. यह डेटा 600 मिलियन से अधिक इन-कार नेविगेशन सिस्टम और स्मार्टफोन पर आधारित है. हर एक शहर के लिए टॉमटॉम ने वर्ष 2023 में पूरे नेटवर्क में लाखों किलोमीटर की दूरी तय करने में लगने वाले समय से प्रति किलोमीटर औसत यातायात समय की गणना की है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
'बेंगलुरु' और 'पुणे' हैं सबसे ज्यादा ट्रेफिक प्रभावित शहरों में शामिल
इस लिस्ट में भारत के दो शहरों का नाम टॉप 10 में है. 2023 में भारत की टेक कैपिटल बेंगलुरू लिस्ट में छठे नंबर है और पुणे सातवें नंबर पर रहा है. 2023 में बेंगलुरु में प्रति 10 किलोमीटर के लिए औसत यातायात समय 20 मिनट और 10 सेकेंड रहा है. वहीं टॉमटॉम इंडेक्स के मुताबिक पुणे में यह समय 27 मिनट और 50 सेकेंट का रहा है.
हालांकि, यहां आपको बता दें कि 2022 में बेंगलुरु इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर था. 2023 में बेंगलुरु ट्रैफिक के मामले में छठे स्थान पर आ गया है.
दिल्ली और मुंबई का नाम भी है लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में दिल्ली 44 नबंर पर और मुंबई 53 नंबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 2023 में प्रति 10 किलोमीटर ट्रैवल करने के लिए औसत समय 21 मिनट और 40 सेकेंड का था. वहीं मुंबई में यह समय 21 मिनट और 20 सेकेंड रहा था.
लंदन, डबलिन और टोरोंटो हैं सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहर
रिपोर्ट के मुताबिक लंदन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. जहां प्रति 10 किलोमीटर के लिए औसत समय 37 मिनट का रहा है. वहीं डबलिन में प्रति 10 किलोमीटर के लिए औसत समय 29 मिनट और 30 सेकेंड रहा है. डबलिन, का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. इसके बाद कनाडा के टोरोंटो का नाम है, जहां प्रति 10 किलोमीटर के लिए औसत समय 29 मिनट रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं