देश के ज्यादातर राज्यों में सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है. पिछले कई दिनों से लोग लू के गर्म थपेड़ों से परेशान हैं. इस बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बदलता दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिमी इलाकों में कुछ दिनों तक हीटवेव (Heat Wave Alert) की चेतावनी नहीं है. ऐसे में उन राज्यों के लोगों के लिए सुकून की खबर है जो भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के विदर्भ को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में आगामी पांच दिनों तक लू चलने के आसार नहीं हैं. आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. सोमवार को विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आज 3 मई को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है तो वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. चंडीगढ़ में आज गरज के साथ बारिश की भी संभावना है.
ये भी पढ़ें:"इस जंग में कोई नहीं जीतने वाला" : रूस-यूक्रेन युद्ध पर जर्मनी में बोले PM नरेंद्र मोदी
बिहार और झारखंड में बारिश के आसार दिख रहे हैं. जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई भागों में तीन से पांच मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश अथवा बर्फबारी का अनुमान जताया है. श्रीनगर, देहारादून, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला और जम्मू में भी हल्की बारिश की भी संभावना है. मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है.
VIDEO: ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं