विज्ञापन
40 minutes ago

भारत में आज से आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में पश्चिम एशिया में बढ़ता संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ रहे इसके प्रभाव के मुद्दे के चर्चा का प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत पहुंच चुके हैं. 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध की शुरुआत के बाद से ईरान से भारत की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है. ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का समूह है. ब्रिक्स सम्मेलन के पहले दिन इसके सदस्य देशों के विदेश मंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

Today Breaking News Live:

बीजिंग में ट्रंप-जिनपिंग की हाई-वोल्टेज बैठक शुरू, ईरान जंग- ताइवान और टैरिफ के साथ दांव पर दुनिया की राजनीति

दुनिया की राजनीति और कारोबार पर असर डालने वाली एक बेहद बड़ी मुलाकात बीजिंग में शुरू हो चुकी है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे बीजिंग के भव्य “ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल” में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाथ मिलाकर स्वागत किया. यह भव्य कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरा तनाव बना हुआ है. दोनों नेता शाम को इसी हॉल में स्टेट बैंक्वेट यानी सरकारी भोज में भी शामिल होंगे. इसके अलावा ट्रंप ऐतिहासिक “टेंपल ऑफ हेवन” भी जाएंगे. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहां कभी चीन के सम्राट अच्छी फसल के लिए प्रार्थना किया करते थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. चीन पहुंचने पर ट्रंप को बेहद भव्य स्वागत हुआ.

नई दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आज

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है. बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर करेंगे. ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख इस बैठक में भाग लेंगे. जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे.

केंद्र सरकार ने चीनी निर्यात पर सख्त रोक लगाई, 30 सितंबर 2026 तक प्रतिबंध लागू

केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश तक रोक लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को ‘प्रतिबंधित’ से बदलकर ‘निषिद्ध’ कर दिया है. हालांकि, EU और USA को CXL और TRQ कोटे के तहत, एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम (AAS) के तहत, और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार-से-सरकार शिपमेंट के जरिए होने वाले निर्यात पर यह रोक लागू नहीं होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com