Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है. पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार होंगे. बहरामपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं. ऐसे में इस बार बहरामपुर से अधीर रंजन का मुकाबला युसूफ पठान से होगा. टीएमसी ने बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया है.
तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. उन्होंने बताया कि आसनसोल से टीएमसी की लोकसभा सीट के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा होंगे. ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी... इसके साथ ही असम, मेघालय में भी चुनाव लड़ेगी. वहीं यूपी में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत चल रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

टीएमसी उम्मीदवारों की घोषणा 'इंडिया' गठबंधन के लिए एक गुगली की तरह है, जिसमें कांग्रेस और तृणमूल एक साथ हैं. माना जाता है कि तृणमूल ने कांग्रेस को बहरामपुर और एक अन्य सीट की पेशकश की थी, लेकिन दोनों पार्टियां सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमत नहीं हो सकीं.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने इन उम्मीदवारों पर खेला दांव
1 कूच बिहार (एससी)- जगदीश सी बसुनिया
2 अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाइक
3 जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय
4 दार्जिलिंग- गोपाल लामा
5 रायगंज- कृष्णा कल्याणी
6 बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
7 मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
8 मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान
9 जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
10 बरहामपुर- युसूफ पठान
11 मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान
12 कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
13 रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी
14 बोंगांव- विश्वजीत दास
15 बैरकपुर- पार्थ भौमिक
16 दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय
17 बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
19 जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल
20 मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर
21 डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
22 जादवपुर- सायोनी घोष
23 कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
24 कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय
25 हावड़ा- प्रसून बनर्जी
26 उलूबेरिया- सजदा अहमद
27 सेरामपुर- कल्याण बनर्जी
28 हुगली- रचना बनर्जी
29 आरामबाग (एससी)- मिताली बाग
30 तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य
31 कंठी -उत्तम बारिक
32 घाटल- दीपक अधिकारी (देव)
33 झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन
34 मेदिनीपुर- जून मालिया
35 पुरुलिया- शांतिराम महतो
36 बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
37 बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल
38 बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ शर्मिला सरकार
39 बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
40 आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
41 बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल
42 बीरभूम- शताब्दी रॉय
टीएमसी द्वारा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बार-बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ सम्मानजनक सीट-बंटवारे समझौते की अपनी इच्छा व्यक्त की. कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से. कांग्रेस हमेशा चाहती है कि 'इंडिया' गठबंधन एक साथ मिलकर भाजपा से लड़े.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं