प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ जिले के मंदूरी हवाई अड्डा परिसर में 34, 700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं. आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है. जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है. आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.
विपक्षियों पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है. मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश का तेज गति से दौड़ा रहा हूं. पहले की सरकारें सिर्फ घोषणएं करती थीं, लेकिन हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं. पिछली सरकारों में नेता लोगों को धोखा देने के लिए घोषणाएं करते थे...जब मैं विश्लेषण करता हूं, तो पाता हूं कि घोषणाएं 30-35 साल पहले की जाती थीं. वे चुनाव से पहले एक पत्थर लगाते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे, नेता भी गायब हो जाते थे. लेकिन आज, देश देख सकता है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

इंडी गठबंधन की नींद उड़ रही...
इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास... जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है. पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है. यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है."
किसानों को कई गुना बढ़ी MSP मिल रही
देश के किसानों के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई एमएसपी दी जा रही है. गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8% की वृद्धि की गई है. अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था. उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था. ये भाजपा की सरकार है, जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है. आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है.
परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके
यूपी में किये जा रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं. इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं. आज यूपी की पहचान... रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है. ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है. एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है.

उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है. पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं. परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं. ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है. ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है. इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं