तिरुपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी के गठन का निर्णय लिया है. लेकिन कोर्ट के कहने के बावजूद इस मुद्दे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि लड्डू में मिलावट का मामला तो भ्रष्टाचार का एक छोटा-सा नमूना है, तथा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लिए गए कई और फैसले भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए.
पवन कल्याण ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं लड्डू में मिलावट के लिए युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी को व्यक्तिगत रूप से दोषी नहीं ठहरा रहा हूं, बल्कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड भी इसके लिए दोषी है, जिसका गठन पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किया गया था.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सुप्रीम कोर्ट तिरुपति में प्रसाद के लड्डू बनाने में पशु चर्बी के कथित इस्तेमाल के मामले में अदालत की निगरानी में जांच के अनुरोध वाली याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर शुक्रवार को को सुनवाई की, जिसके बाद नई एसआईटी के गठन का ऐलान किया गया. इस बीच पवन कल्याण ने कहा कि वह न्यायपालिका को यह बताना चाहते हैं कि जगन पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप हैं और उन्हें (लड्डू में मिलावट के मामले में) कोई फैसला देने से पहले इन सभी पर गौर करना चाहिए.
उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, ‘प्रसाद के लड्डू में मिलावट तो महज एक छोटा-सा हिस्सा है. हमें नहीं पता कि (पिछले) पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने कितने करोड़ रुपये जुटाए. इसकी जांच होनी चाहिए.' उन्होंने कहा,‘पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री मासूम बनने की कोशिश कर रहे हैं.'
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप पर कि लड्डू में मिलावट वाला घी इस्तेमाल किया गया, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टीडीपी प्रमुख विधायकों और सांसदों को बता रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था, उन्होंने एक ‘तथ्य' का हवाला दिया. उन्होंने लड्डू में मिलावट के मुद्दे को पिछले पांच सालों से ‘सनातन धर्म' पर किया जा रहा हमला बताया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं