बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग में उनके ड्राइवर को गोली लग गई है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को सीने में बाई ओर गोली लगी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलीबारी के बाद टाइगर श्रॉफ खुद गाड़ी चला कर ड्राइवर को अस्पताल ले जा रहे हैं.
वीडियो में कुछ लोग टाइगर को कहते सुने जा सकते हैं, 'टाइगर जल्दी जाओ आप.'
मुंबई पुलिस के डीसीपी ने क्या कुछ बताया?
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा- ये घटना सात बजे के आस-पास की है. इसमें कुछ अननोन पर्सन ने यहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग शुरू की. टाइगर श्रॉफ को कोई गन शॉट इंजरी नहीं है, वो पूर्ण तरीके से सेफ हैं.
इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं, एक का नाम फिरदौस है, जो टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर हैं, उनके हाथ पर इंजरी है. जो अभी तक की इनफार्मेशन है वो आउट ऑफ़ डेंजर हैं. दूसरे जख्मी हैं मिस्टर चौहान, उनका इलाज अभी जारी है.
मुंबई पुलिस ने घटना की सीरियसनेस को समझते हुए सफिशिएंट नंबर में टीम बनाई है. इसमें सभी लोग, सभी ब्रांचेस काम कर रही हैं, फॉरेंसिक टीम ने प्रिलिमिनरी एनालिसिस किया है. जब भी इसके बिना कोई और उपयुक्त इनफार्मेशन अवेलेबल होती है वो आपको कनवे कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: जब तक मैं पहुंचा, वहां खून ही खून था... टाइगर श्रॉफ के दोस्त करणवीर मेहरा ने बताया उनके साथ क्या कुछ हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं