बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते दिन गोलीबारी हुई. इसके बाद सोमवार यानी 19 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के इनपुट पर तीन आरोपियों को कोटा से दबोचा गया. कोटा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर भेज रही है.
इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और एक ब्लॉगर को गोली लगी थी. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है. ये गैंग इससे पहले सलमान खान के घर फायरिंग और रोहित शेट्टी के शेट्टी टावर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ले चुके हैं.
मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है. इसमें कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है. आरोपियों में 2 हरियाणा निवासी और एक बिहार का निवासी है.
तीनों शूटरों को रेलवे लाइन पुलिस थाना लाया गया
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों शूटरों को रेलवे लाइन पुलिस थाना लाया गया है. तीनों आरोपियों को टीम ने यहां रखा है, आगे से आदेश का इंतजार कर रहे हैं. इन तीनों आरोपियों को यही रखा गया है. रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा है. मुंबई पुलिस की टीम यही रुकी हैं.
तीनों आरोपियों को ट्रांसिट रिमांड पर भेजा
आरोपियों की ओर से पेश हुए एडवोकेट मंजुल तंवर ने बताया कि तीनों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है. इसके बाद इन्हें अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए ले जाया जा रहा है. मेडिकल करवाने के बाद इन्हें मुंबई पुलिस तुरंत लेकर मुंबई रवाना होगी.
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद महाराष्ट्र में रैपिडो पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. महाराष्ट्र कामगार सभा ने यह मांग की है. क्योंकि एक हमलावर मुंबई में लंबे समय से रैपिडो चला रहा था.
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP
मुंबई पुलिस के मुताबिक जांच का सबसे अहम हिस्सा वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी है. पुलिस टीमें हथियार की तलाश में जुटी हुई हैं और फिलहाल जांच का फोकस इसी दिशा में है. साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि हथियार कहां से आया और हमले की पूरी साजिश कैसे तैयार की गई.
फायरिंग के तीनों आरोपियों की कस्टडी मुंबई पुलिस को मिली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीनों आरोपी शूटर्स को ट्रांजिट रिमांड के लिए कोर्ट के सामने पेश किया गया. कोर्ट द्वारा ट्रांजिट रिमांड दिए जाने के बाद कोटा पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है.
टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे.
हमला करने के बाद कहां गए हमलावर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के बाद आरोपी अंधेरी स्टेशन पहुंचे. जांच में सामने आया है कि आरोपी हमले में इस्तेमाल की गई बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने अंधेरी स्टेशन से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को जब्त कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल की गई बाइक मुंबई की ही है. पुलिस बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के जरिए उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है.
CCTV के जरिए इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वहां से आगे कहां गए.
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर गोली चलने के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने क्या कहा?
एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद NCP MLC जीशान जियाउद्दीन सिद्दीकी ने इस घटना की निंदा की है. उनके पिता बाबा सिद्दीकी की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इसकी जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी.
जीशान ने कहा, "चाहे बिश्नोई गैंग हो या कोई और. इसमें अनमोल बिश्नोई भी शामिल है. हमने हर मुमकिन कोशिश की है कि US सरकार से अनमोल बिश्नोई को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की है. इसके बावजूद, मुंबई पुलिस को उससे पूछताछ करने का मौका भी नहीं मिला है. जहां तक लॉरेंस बिश्नोई की बात है, मेरा मानना है कि वह अभी गुजरात की जेल में है. हम उससे भी पूछताछ की पूरी तरह से वकालत करते हैं. अगर ऐसे दावे हैं कि वह मेरे पिता की हत्या में शामिल था, तो यह पता लगाना बहुत ज़रूरी है कि मास्टरमाइंड कौन था. अगर मुंबई में एक्टर, नेता और बिज़नेसमैन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है? मुझे पिछले दो महीनों में चार धमकियां मिली हैं, फिर भी मेरी सिक्योरिटी नहीं बढ़ाई गई है. क्या सरकार सिक्योरिटी बढ़ाने पर विचार करने से पहले जीशान सिद्दीकी को गोली लगने का इंतजार कर रही है? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, और मेरा मानना है कि सरकार को सबसे सख्त कदम उठाने चाहिए."
जिस तरह से लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, सरकार को जवाब देना होगा - सुप्रिया सुले
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. सुप्रिया सुले ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, इसे लेकर सरकार को जवाब तो देना ही होगा. ये कोई पहला मामला नहीं है पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं.
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में बोले एकनाथ शिंदे - जो भी इस घटना में जिम्मेदार हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- ये मुंबई है यहां ऐसी घटनाएं करने वालों को कभी छोड़ा नहीं गया है, जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें ये सोचना चाहिए कि मुंबई है और यहां की पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाती है. कोई भी ऐसे सेलेब्स को डराएगा धमकाएगा तो पुलिस और सरकार ऐसों को नहीं छोड़ेगी.
फायरिंग का घटनाक्रम समझने के लिए पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से की पूछताछ
मुंबई पुलिस ने जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों का पता लगाने के लिए 15 स्पेशल टीमें तैनात की हैं. पुलिस टीमें कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों समेत कई प्रमुख ट्रांजिट केंद्रों पर तलाशी ले रही हैं. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और जांचटीम उससे पूछताछ कर रही है. संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. खबरों के अनुसार जांचकर्ताओं ने कपड़ों की डिटेल मैच करके घटनास्थल पर एक संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि की है.
एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (वसूली-रोधी सेल) के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल पीड़ितों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनाओं के क्रम को समझने के लिए टाइगर श्रॉफ से भी कुछ देर पूछताछ की गई. बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच जारी है.
सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, दो साल में इंडस्ट्री के 8 बड़े स्टार्स पर चली गोली
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदमी ने ली है. इस घटना से पहले इस गैंग के लोग सलमान खान और एक बड़े डायरेक्टर को भी निशाने पर ले चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर की हालत क्रिटिकल
टाइगर के ड्राइवर को छाती के बाईं ओर गोली लगी है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस ने दिए जांच में तेजी के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग में क्या बोली मुंबई पुलिस?
फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है, लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में घायल एक अन्य की पहचान पुलिस ने मिस्टर चौहान के रूप में की है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. अचानक हुए हमले के दौरान गाड़ी संभालते समय ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लग गई थी. वे अभी नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
अनिल पंडित ने ली टाइगर पर फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी

फायरिंग करते वक्त क्या बोल रहे थे हमलावर ?
वायरल वीडियो में आप सुनेंगे कि हेलो टाइगर हेलो टाइगर के बीच जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई देती है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने
#BREAKING: Attack on Bollywood Actor Tiger Shroff by gunmen of Lawrence Bishnoi gang captured on camera by a bystander. As the car exits the soccer ground in Juhu area of Mumbai in India, multiple shots fired. Injured can be heard screaming. Massive manhunt launched by cops. https://t.co/1lWXl0qMul
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 18, 2026