- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की.
- इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए हैं.
- पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और इलाके को सील कर जांच कर रही है.
Tiger Shroff Firing Case: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बड़े अपडेट
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में फायरिंग की घटना.
- बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने शाम 7 बजे गोलीबारी की.
- इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ, उनका ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हुए हैं.
- हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
- पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है.
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है.
- टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर बायी हाथ में गोली लगी है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटनास्थल से आई तस्वीरें

मुंबई का जुहू पार्क इलाका जहां टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है.
Photo Credit: NDTV

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से यह सोशल मीडिया पोस्ट किया गया है.
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग में मुंबई पुलिस ने क्या बताया?
- गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है, लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- इस घटना में घायल एक अन्य की पहचान पुलिस ने मिस्टर चौहान के रूप में की है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं.
- अचानक हुए हमले के दौरान गाड़ी संभालते समय ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लग गई थी. वे अभी नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा की हो रही समीक्षा
पुलिस को दिए जाने वाले उनके विस्तृत बयान से अहम सुराग मिल सकते हैं, जिससे यह पता चल सकेगा कि क्या कार्यक्रम स्थल के गेट से ही उनका पीछा किया जा रहा था. इस घटना के बाद, महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियां कई हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड हस्तियों के लिए खतरे के स्तर (थ्रेट मैट्रिक्स) की समीक्षा कर रही हैं.
जुहू इलाके में अक्सर फुटबॉल खेलते हैं टाइगर
घटना के बारे में मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ जुहू इलाके में अक्सर फुटबॉल खेलते हैं. वे सेलिब्रिटी प्रैक्टिस सेशन, चैरिटी गेम्स और प्रोफेशनल क्लब ट्रेनिंग (जैसे मुंबई FC और ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के साथ) में हिस्सा लेते हैं.
कांग्रेस नेता बोले- मुंबई में आखिर हो क्या रहा है?
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सांवत ने सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की खबर चौंकाने वाली है. मुंबई में आखिर हो क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और कई अभिनेताओं व फिल्म निर्माताओं को मिल रही धमकियों ने मुंबई की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जो लोग कभी कहते थे कि महाराष्ट्र बिहार जैसा बनता जा रहा है, वे अब कह रहे हैं कि बिहार ही बेहतर है. हम मुंबई में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते खौफ को लेकर सरकार की कड़ी निंदा करते हैं.
यह भी पढ़ें - Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, मुंबई पुलिस ने बताया कैसी है हालत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं