विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2015

झारखंड : हजारीबाग की कोर्ट में एके 47 से फायरिंग, तीन की मौत

झारखंड : हजारीबाग की कोर्ट में एके 47 से फायरिंग, तीन की मौत
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग की सदर कोर्ट में फायरिंग हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस हमले में गैंगेस्टर सुशील श्रीवास्तव की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छह-छह की संख्या में आए हमलावरों ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

शक जताया जा रहा है कि इस हमले में किशोर पांडे गिरोह का हाथ है। इन दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हजारीबाग में फायरिंग, सदर कोर्ट में फायरिंग, झारखंड, झारखंड की कोर्ट में फायरिंग, Hazaribagh Shootout, Hazaribagh Firing, Jharkhand Firing, AK 47 Used In Court