डब्ल्यूएचओ ने भारत में जीका वायरस के तीन मामलों की पुष्टि की है
- एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों में जीका वायरस के मामलों की पुष्टि
- ये सभी मामले गुजरात के अहमदाबाद के बापूनगर से सामने आए हैं
- WHO ने भारत के लिए किसी यात्रा या व्यापार पाबंदी की अनुशंसा नहीं की है
नई दिल्ली:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों में जीका वायरस के मामलों की पुष्टि की है. ये मामले गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए हैं, जो देश में पहला मामला है. सभी मामले शहर के बापूनगर इलाके से रिपोर्ट हुए हैं.
डब्ल्यूएचओ ने एक वक्तव्य में कहा, 'स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय- भारत सरकार ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के बापूनगर क्षेत्र में जीका वायरस से बीमारी के प्रयोगशाला में पुष्ट तीन मामलों की जानकारी दी है.' हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने मौजूदा उपलब्ध सूचना के आधार पर भारत के लिए किसी यात्रा या व्यापार पाबंदी की अनुशंसा नहीं की है.
वक्तव्य के अनुसार अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच के जरिए जीका वायरस बीमारी के प्रयोगशाला में पुष्ट मामले की पहचान नियमित निगरानी में हुई.
10 से 16 फरवरी, 2016 के बीच बीजे मेडिकल कॉलेज में रक्त के कुल 93 नमूने लिए गए, जिसमें से 64-वर्षीय एक पुरुष का नमूना जीका वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया.
वक्तव्य में कहा गया, 'यह गुजरात से एएफआई निगरानी के जरिए रिपोर्ट किया जाने वाला पहला जीका पॉजिटिव मामला था.' बीजेएमसी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने वाली 34 वर्षीय महिला में जीका संक्रमण का पता चला. इसके अलावा, इसी अस्पताल में अपनी गर्भावस्था के 37वें सप्ताह में 22-वर्षीय एक गर्भवती महिला जीका वायरस से ग्रस्त पाई गई.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Zika Virus, Zika Virus Case In India, World Health Organisation, Health Ministry