दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम (Jewellery Showroom) में इस साल की सबसे बड़ी चोरी का मामला सामने आया है. सूत्रों की माने तो चोरों ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि अभी शोरूम के लोगों ने चोरी किये गए गहनों का आंकलन नहीं किया है. कालकाजी इलाके में मेन रोड पर अंजली ज्वेलर्स (Anjali Jewellers) का शोरूम है जो देशबंधु कॉलेज (Deshbandhu College) के पास है और पुलिस चौकी से भी बिल्कुल नजदीक है.
दिल्ली की गाजीपुर बार्डर पर किसान आंदोलन में चोर हाथ साफ कर रहे
सूत्रों की माने तो पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर मंगलवार रात कुछ ज्वेलरी के शोरूम के पास किसी दूसरी इमारत के ग्राउंड फ्लोर से घुसे और फिर छत के रास्ते 3-4 मकान छोड़कर शोरूम की इमारत में दाखिल हो गए. इसके बाद ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बने अंजली ज्वैलर्स में आराम से चोरी करने के बाद चले गए. बताया जा रहा है कि उस वक्त शोरूम के आगे और पीछे करीब 5 सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे लेकिन किसी को चोरी का पता नहीं चला.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, शोरूम के मैनेजर ने बुधवार सुबह 11 बजे इस चोरी की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं