विज्ञापन
This Article is From May 12, 2025

'वो 16 लाख, हम 6 लाख...': Live TV पर पाक के पूर्व अफसर Indian Army से थर-थर क्यों कांपे?

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत से शत्रुता समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसे इस सख्त चेतावनी के बाद स्वीकार किया गया कि भविष्य में किसी भी दुस्साहस से सख्ती से निपटा जाएगा.

भारत ने 100 से ज़्यादा आतंकवादियों का खत्म किया.

"याद रखिए चार दफा इंडिया ने आप पर पूरा अटैक करने का प्लान बना लिया था. उसकी 16 लाख की आर्मी है. आपके पास 6 लाख है. कोई भी 'गजवा' हमें नहीं बचा पाता. मैं आप से कह रहा हूं कि ये बड़े हालात मुश्किल से मुश्किल हो जाते. लेकिन हमें सोचना चाहिए कि क्या करना है"...ये कहना है पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर का. उन्होंने डॉन टीवी को दिए इंटरव्यू में साफ तौर से पाकिस्तान की स्थिति को साफ किया और बताया कि पाकिस्तान फिलहाल भारत से मुकाबला करने की हालात में नहीं है.

100 से ज़्यादा आतंकवादियों का किया खात्मा

पाकिस्तान जो आए दिन गीदड़ भभकी देता है, लेकिन अब खुद उनके रिटायर्ड अफसरों की नीदें उड़ चुकी है. वजह है भारतीय सेना की और से 7 मई को किया गया ऑपरेशन ‘सिंदूर'. इस ऑपरेशन में भारत ने PoK और पाकिस्तान में मौजूद 9 टेरर लॉन्चपैड्स को टारगेट किया. जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज़्यादा आतंकवादियों का खत्म कर दिया. पाकिस्तान ने कहा भारत ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया लेकिन पाकिस्तान का झूठ तब खुला, जब खुद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने मान लिया कि भारत की स्ट्राइक में उसके 10 रिश्तेदार और 4 टॉप सहयोगी मारे गए हैं.

भारत ने हमला किसी नागरिक पर नहीं किया. भारत ने मारा आतंक के अड्डों को. वो अड्डे, जहां से हमारे मासूमों के खून की साजिशें रची जाती थीं. भारत के साथ हुए सीजफायर समझौते से पहले पाकिस्तान लगातार ड्रोन और गोलाबारी से दिखावा कर रहा था, लेकिन हकीकत ये थी कि उनका मनोबल टूट चुका था. खुद के लोग कह रहे थे कि हम मुकाबला नहीं कर सकते. जिसका प्रमाण है पाकिस्तान के डॉन टीवी का ये वीडियो. जिसमें पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर सच बयां कर रहे थे. 

हालांकि मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान युद्धविराम समझौते पर आ गया. पूरी दुनिया जानती है कि भारत शांति प्रिय देश है इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ अपने गुस्से के बावजूद भारत युद्धविराम के लिए तैयार हो गया. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. जिसकी पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी की थी. भारत शांति चाहता है. लेकिन भारत अब चुप नहीं रहेगा. पीएम मोदी का संदेश साफ है. पाकिस्तान की तरफ से गोली चलेगी तो हमारी तरफ से गोला चलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Former Pakistani Officer, Indian Army, India Pakistan Tension, India Pakistan News, India Pakistan Tension Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com