देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2026 तक असम कांग्रेस में हिंदू नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा, "2026 तक असम कांग्रेस में कोई भी हिंदू नहीं रहेगा और लगभग सभी मुसलमान भी 2032 तक पार्टी से अलग हो जाएंगे. हम रविवार को राजीव भवन में एक ब्रांच खोल रहे हैं, जिसे महानगर बीजेपी कहा जाएगा. इस दौरान कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होंगे."
असम के मुख्यमंत्री ने यह बयान तब दिया जब उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय का दौरा किया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय में 126 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की एक बैठक हुई. कांग्रेस के तीन सदस्य शनिवार को भाजपा में शामिल हुए. अन्य रविवार को भाजपा में शामिल होंगे. मैं माजुली जाऊंगा और वहां 1 अप्रैल को साइकिल रैली के साथ मेरा चुनाव अभियान शुरू होगा."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राज्य में मुस्लिम सोसाइटी के कल्याण के बारे में बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उनके समाज को सुधारने के लिए काम करने की कोशिश कर रहा हूं. कई मुस्लिम युवा मेरा समर्थन कर रहे हैं, जैसा कि आप फेसबुक पर देख सकते हैं और वे सभी इसका स्वागत करते हैं. कोई भी इसका विरोध नहीं करता है."
वहीं दूसरी ओर जोरहाट संसदीय क्षेत्र के बारे में बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जोरहाट सीट से जीतेगी. उन्होंने कहा, "एक वर्ग मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है." हिमंत बिस्वा ने कहा, "कांग्रेस उम्मीदवार (गौरव गोगोई) के दो दाएं और बाएं हाथ पार्टी छोड़कर भाजपा में क्यों शामिल हो गए हैं क्योंकि वे जानते हैं कि जीतने का कोई मौका नहीं है." उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल लोगों के अधीन हैं और राजनीतिक दलों को उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.
सीएम ने कहा, "भाजपा राज्य के 126 विधानसभा क्षेत्रों में से 105 पर बढ़त बनाएगी. मुझे पूरा विश्वास है कि लोग सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए हमें वोट देंगे."
यह भी पढ़ें : "समन को नजरअंदाज कर अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को आमंत्रित किया": हिमंत बिस्वा सरमा
यह भी पढ़ें : "...तो वो गरीबों के खिलाफ": 1,823 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर हिमंत सरमा का कांग्रेस पर हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं