असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को कर का भुगतान नहीं करना गरीबों को लाभ से वंचित करना है. हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस के एक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें पार्टी ने कहा था कि उसे आयकर विभाग से नए नोटिस मिले हैं, जिसमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है.
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "अगर कांग्रेस कर नहीं चुका रही है, तो इसका मतलब है कि वह कल्याणकारी गतिविधियों के खिलाफ है. वह गरीबों के खिलाफ है, वंचितों के खिलाफ है. कर के रूप में एकत्र किया गया पैसा अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों में जाता है, और इसलिए सरकार को कर की आवश्यकता होती है. कर आतंक नहीं है और दोनों दो अलग-अलग शब्द हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर ‘कर आतंकवाद' में संलिप्त होने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस ने आयकर विभाग के कदम पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने और संविधान का अनादर करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने पांच अलग-अलग वित्तीय वर्षों के टैक्स रिटर्न में कथित विसंगतियों के लिए 1823.08 करोड़ रुपये के भुगतान के नए नोटिस उसे जारी किए हैं, लेकिन उसने भारतीय जनता पार्टी को लेकर आंखें बंद कर ली हैं जबकि उस पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना बनता है.
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार कांग्रेस को वित्तीय रूप से दिवालिया करने का प्रयास कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं