मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी (BJP) के विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. इस बार भी उनके एक विवादित बयान से मध्यप्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 1947 में महात्मा गांधी (बापू) की भूल की वजह से ही देश का विभाजन हुआ था. इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह (Digvijay Singh) को लेकर भी काफी विवादित बातें कीं. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह काम और व्यवहार से जिन्ना से ज्यादा खतरनाक हैं.
रामेश्वर शर्मा ने उक्त बात एक समारोह को संबोधित करते हुए कही. यह कार्यक्रम किसानों द्वारा आयोजित किया गया था. इस समारोह में रामेश्वर शर्मा को सम्मानित किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि साल 2019 में मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के प्रशिक्षित कुत्तों का उनके हैंडलरों के साथ स्थानांतरण कर दिया था. इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को निशाना बनाया था. इसके जवाब में प्रदेश के तत्कालीन मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी को 'कुत्ते जैसी मानसिकता' वाला दल बताया था. इस पर बीजेपी के एमएलए रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि 'हां हम कुत्ते हैं और राज्य की जनता के वफादार हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं