सोशल मीडिया पर जबरदस्त आलोचना के बाद सरकार ने नमो घाट पर ली जाने वाली एंट्री फीस को फिलहाल रद्द कर दिया है. यह एंट्री फीस 10 रूपए की थी. स्मार्ट सिटी कंपनी ने मंगलवार को शाम 4.00 बजे से एंट्री टोकन सिस्टम की शुरूआत की थी. कंपनी के मुताबिक जबतक आप 10 रूपए का टोकन नहीं लेंगे तब तक आपको नमो घाट पर घूमने या बैठने की इजाजत नहीं मिलेगी. 10 रूपए के इस एंट्री टोकन के बदौलत लोग सिर्फ 4 घंटे के लिए ही घाय पर रह सकते थे.
बहरहाल, कल शाम से ही इस मुद्दे पर हजारों लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए. साथ ही आज तमाम मीडिया में भी ये खबर प्रमुखता से उठाई गई. इसके बाद सरकार ने आनन फानन में इस योजना को रद्द करने का फैसला लिया. गौरतलब है कि घाटों पर एंट्री फीस का मुद्दा राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा था. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तेवर इस मुद्दे पर काफी आक्रामक थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वाराणसी में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बने नमो घाट पर ₹10 का एंट्री फीस लगा दिया । बनारस के किसी घाट पर यह पहली बार टिकट लगा लिहाजा बनारस के लोग जहां अचंभित थे तो वही सोशल मीडिया और मीडिया पर जब यह खबर वायरल हुई तो प्रशासन ने फिलहाल इस योजना को स्थगित कर दिया है pic.twitter.com/Iy04xsMW7r
— Ajay Singh (@AjayNDTV) August 3, 2022
वाराणसी में राजघाट के बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में मशहूर नमो घाट पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है. इस घाट पर कई सेल्फी प्वाईंट बनाए गए हैं. अभी इसमें प्रथम चरण का काम पूरा हुआ है. दूसरे चरण में यहां हेलीपैड और दूसरी अन्य सुविधाएं भी बनाई जाएंगी. अभी बने नमो घाट पर घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं जिसको देखते हुए स्मार्ट सिटी के तहत ₹10 का टिकट लगा दिया गया था.
बहरहाल, यह टिकट शुरू से ही विवादों में आ गया क्योंकि बनारस में अभी तक किसी घाट में टिकट नहीं लगा था और बनारस की पहचान उसके अपने घाटों से है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं