उत्तर प्रदेश में एक अस्पताल पर चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाने के दो महीनों के बाद एक सात साल के बच्चे के माता-पिता ने यू-टर्न ले लिया है. ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अपनी बाईं आंख की सर्जरी पहुंचे एक सात साल के लड़के के पिता ने दावा किया था कि उसकी दाईं आंख का ऑपरेशन किया गया था. यह घटना 12 नवंबर को सेक्टर गामा 1 स्थित आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में हुई.
लड़के के पिता नितिन भाटी के अनुसार, वे उसे अस्पताल इसलिए ले गए थे क्योंकि उसकी बाईं आंख से अक्सर पानी आ रहा था. जांच के बाद डॉक्टर आनंद वर्मा ने कथित तौर पर उन्हें बताया कि उसकी आंख में प्लास्टिक जैसी कोई चीज है, जिसे ऑपरेशन से ठीक किया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन में 45,000 रुपये खर्च हुए. पिता ने दावा किया कि घर पहुंचने पर लड़के की मां ने देखा कि ऑपरेशन गलत आंख पर किया गया था. पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसके माता-पिता ने डॉक्टर से बात की, लेकिन डॉक्टर और उनके स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
इसके बाद परिवार ने अस्पताल में हंगामा किया और गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत दर्ज कराई. लड़के के पिता ने अपनी शिकायत में डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने और अस्पताल को सील करने की भी मांग की है.
महीनों बाद परिवार ने यू-टर्न लेते हुए अपनी शिकायत में संशोधन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं