विज्ञापन

कहीं टशन, कहीं लापरवाही तो कहीं धौंस... थार हादसे के वो 5 वायरल VIDEO, जिसे देखकर हर कोई दहल गया

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब थार से हादसे का वीडियो वायरल हुआ हो, इससे पहले भी थार के हादसे से जुड़े कई वीडियो अलग-अलग शहरों से सामने आए. इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हुई हैं.

कहीं टशन, कहीं लापरवाही तो कहीं धौंस... थार हादसे के वो 5 वायरल VIDEO, जिसे देखकर हर कोई दहल गया
फर्रुखाबाद थार हादसे का वायरल वीडियो.
  • यूपी के फर्रुखाबाद जिले में थार वाहन पार्क करते समय बैक गियर लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हुई.
  • थार वाहन के विभिन्न हादसों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई है.
  • दिसंबर 2025 में गुरुग्राम के भौंडसी इलाके में तेज रफ्तार थार ने कार को टक्कर मारी, जिससे कार चार बार पलटी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Thar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से थार हादसे का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें पार्क करते समय बैक गियर में लगने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ नजर आता है कि इससे पहले एक युवक थार को घर में पार्क कर रहा है. उसके घर की एक महिला थार को घर के अंदर पार्क करने के लिए ग्रिल खोलती है, युवक थार लेकर अंदर पार्क करता है. महिला फिर गेट बंद कर रही होती है, तभी अचानक थार बैक होनी शुरू हो जाती है. महिला चीखती-चिल्लाती है, लेकिन थार उसे पीछे धकेलते हुए पीछे खड़ी दीवार में जाकर टिकती है. इस बीच थार और दीवार के बीच वह महिला बिल्कुल चिपक सी जाती है. इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई.

पढ़ें पूरी खबर- Thar हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO, फर्रुखाबाद में पार्क करते समय लगा बैक गियर, दादी की दर्दनाक मौत

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब थार से हादसे का वीडियो वायरल हुआ हो, इससे पहले भी थार के हादसे से जुड़े कई वीडियो अलग-अलग शहरों से सामने आए. इन हादसों में कई लोगों की मौत भी हुई हैं. 

थार हादसे के 5 वायरल वीडियो 

दिसंबर 2025- तेज रफ्तार थार ने मारी टक्कर, 4 बार पलटी कार

गुरुग्राम से एक तेज रफ्तार थार के सनक भरे हादसे की घटना सामने आई है. थार सवार ने एक टोल प्लाजा के पास कार को टक्कर मारी. थार की टक्कर से कार चार पर पलटी खाई. इसके बाद थार सवार पूरा एक राउंड मारते हुए घटनास्थल से भाग गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जो वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुग्राम के भौंडसी इलाके की है. जहां टोल प्लाजा के पास थार सवार ने तेज गति में गाड़ी चलाते हुए आगे चल रही फोर्ड फिगो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे पीड़ित की कार चार बार पलट गई और उसके सिर व कंधे में गंभीर चोटें आईं. पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में थार चालक को गिरफ्तार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें पूरी खबर- थार की सनक... तेज रफ्तार में मारी टक्कर, 4 बार पलटी कार, तड़पते घायलों को छोड़ भागा प्रॉपर्टी डीलर, VIDEO

नवंबर 2025- रायगढ़ में 500 फीट गहरी खाई में गिरी थार, 6 युवकों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ तम्हिणी घाट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक थार करीब 500 गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में थार पर सवार 6 युवकों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए. सड़क से करीब 500 फीट नीचे थार के पार्ट-पुजड़े बिखड़े मिले. आस-पास सवार युवकों की शव पड़ी थी. हादसे के बाद युवकों के शव को बाहर निकालने के लिए रस्सी का सहारा लेना पड़ा. रस्सी से शव बांधकर ऊपर लाया गया. इस हादसे का वीडियो तो सामने नहीं आया था. लेकिन घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें हादसे की भयावहता बताने को काफी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें पूरी खबर- 500 फीट गहरी खाई में गिरी थार, 6 युवकों की मौत, रायगढ़ के ताम्हिणी घाट में दर्दनाक हादसा

सितंबर 2025- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेव वे थार हादसे में 5 दोस्तों की मौत

Gurugram Thar Accident: करीब 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड के साथ दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेव-वे पर एंट्री, फिर चंद मीटर दूर ही अनकंट्रोल होकर डिवाइडर से भिड़ंत, नतीजा 5 लोगों की मौत. ये कहानी है दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेव वे पर शनिवार तड़के हुए थार हादसे की. इस हादसे की कई तस्वीरें, वीडियो, CCTV फुटेज सामने आ चुके हैं. जो इस हादसे की भयावयता को बताने के लिए काफी है.

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें पूरी खबर- थार एक्सिडेंट के समय आखिर हुआ क्या था? दर्दनाक है पांचों मरने वालों की कहानी, गुरुग्राम हादसे की इनसाइड स्टोरी 

सितंबर 2025- दिल्ली में शोरूम से गिरी नई-नवेली थार कार

सितंबर 2025 में दिल्ली के एक शोरूम से नई थार गाड़ी नीचे गिर गई थी. दिल्ली के निर्माण विहार में महिंद्रा के शोरूम में थार खरीदने के बाद तुरंत बाद यह हादसा हुआ और थार शोरूम की पहली मंजिल से सीधे नीचे फुटपाथ पर गिर गई. बताया गया कि थार खरीदने के बाद शगुन के तौर पर पहिए के नीचे नींबु रखा था, थार के मालिक ने अपनी पत्नी से इस रस्म को पूरा करवानी चाही. लेकिन तभी धोखे से महिला ने एक्सलेटर दबा दिया और थार पहली मंजिल पर लगे कांच के दीवार को तोड़ते हुए नीचे गिर गई थी. थार से जुड़ा यह हादसा भी उस समय खूब चर्चा में रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें पूरी खबर- मैं हाथ जोड़ती हूं... शोरूम से थार कुदाने वाली महिला ने खुद बताई उस दिन की सच्चाई, VIDEO


जुलाई 2024- कार से टक्कर के बाद बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थार

हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. साइबर सिटी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ़्तार होंडा अमेज ने महिंद्रा थार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी बिजली के खंभे पर जाकर अटक गयी. घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गाड़ी बिजली के खंभे पर अटकी हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें पूरी खबर- गुरुग्राम में फिर दिखा थार की रफ्तार का कहर, कार से टक्कर के बाद बिजली के खंभे पर जा चढ़ी थार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com