उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद एक बार फिर भेड़िये ने 11 साल के बच्चे इमरान पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक इमरान अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो रहा था तभी भेड़िये ने बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे की बहन की आंख खुल गई और वो शोर मचाने लगी. इसके बाद उसकी भाभी ने देखा कि भेड़िया इमरान की गर्दन को पकड़ कर उसे खींच रहा था.
भाभी ने चादर से मार कर भेड़िये को भगाया
तभी भाभी ने किसी तरह से चादर से मार कर भेड़िये को भगाया और बच्चे की जान बची. यह घटना बहराइच के पिपरी मोहन गांव की है. घायल अवस्था में बच्चे को बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
सीएम आदित्यनाथ ने किया था दौरा
बता दें कि रविवार को ही मुख्यमंत्री ने बहराइच का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था, "भेड़िए को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं. पिछले दो महीने में इस 20 से 25 किलोमीटर क्षेत्र में आठ लोगों की मौत हुई है. पांच भेड़िए पकड़े जा चुके हैं. वहीं एक ऐसा है जो पकड़ा नहीं गया है.''
भेड़िये को गोली से मार देने के आदेश
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता है कि किसी भी परिस्थिति में भेड़िये को पकड़ा जाए, लेकिन अंतिम विकल्प के तौर पर ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं.'' (सलीम की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं