विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2018

PM मोदी की रैली में पंडाल ढहने के मामले में डेकोरेटर ने खुद को बेगुनाह बताया, कहा बनाया जा रहा है 'बलि का बकरा'

मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान पंडाल ढहने को लेकर आलोचना झेल रहे डेकोरेटर ने खुद को बेकसूर बताया

PM मोदी की रैली में पंडाल ढहने के मामले में डेकोरेटर ने खुद को बेगुनाह बताया, कहा बनाया जा रहा है 'बलि का बकरा'
फाइल फोटो
  • डेकोरेटर ने खुद को बेकसूर बताया
  • यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि कोई भी पंडाल के ऊपर नहीं चढ़ पाए
  • पार्टी नेताओं एवं स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को यह नजर रखने के लिये कहा था
कोलकाता: मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान पंडाल ढहने को लेकर आलोचना झेल रहे डेकोरेटर ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि भाजपा एवं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रही तनातनी में उसे ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के लिये कार्यक्रम का आयोजन करने वाले जे एन डेकोरेटर्स के राजीव कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं से बार-बार यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि कोई भी पंडाल के ऊपर नहीं चढ़ पाये. 

केंद्र ने मोदी की रैली में पंडाल गिरने की घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

सिंह ने बताया, ‘मैं आयोजन स्थल पर था. मैंने पार्टी नेताओं एवं स्थानीय सुरक्षा कर्मियों को यह नजर रखने के लिये कहा था कि कोई भी पंडाल के ऊपर नहीं चढ़ पाये, लेकिन इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया और नतीजतन ढांचा ढह गया, क्योंकि वह इतने अधिक लोगों के भार को सहन नहीं कर पाया.’उन्होंने कहा, ‘यह मेरी गलती नहीं है. मैंने अपना काम पूरी गंभीरता से किया. मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है ताकि अन्य लोग अपनी जवाबदेही से बच सकें.’    

PM मोदी की रैली में गिरा था पंडाल का एक हिस्सा, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे प्रधानमंत्री

मोदी के रैली स्थल पर उनके भाषण के बीच में ही अस्थायी पंडाल ढह गया था, जिससे 90 लोग घायल हो गये. इनमें कम से कम 50 महिलाएं शामिल हैं. पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन पर ‘लचर रवैये’ का आरोप लगाते हुए उन्हें घटना के लिये जिम्मेदार बताया. पुलिस एवं तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों को निराधार बताया है. पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिये आयोजक और जे एन डेकोरेटर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

VIDEO: पीएम की रैली में नहीं पहुंचने से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज, पुलिसवालों पर उतारा गुस्सा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tent Collapses, PM Modi Midnapore Rally, Decorator, BJP Workers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com