विज्ञापन

NEET Re-Exam के लिए कितना तैयार है NTA? 5 पॉइन्ट में समझ लीजिए

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए NTA ने कई बड़े बदलाव किए हैं. सुरक्षा के लिए वायुसेना और पैरामिलिट्री की मदद ली जा रही है. अफवाहें और धोखाधड़ी रोकने के लिए टेलीग्राम ऐप को अस्थाई रूप से बैन कर दिया गया है.

NEET Re-Exam के लिए कितना तैयार है NTA? 5 पॉइन्ट में समझ लीजिए
इस बार परीक्षा की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक विवादों के बाद नीट-यूजी एग्जाम अब 21 जून 2026 को दोबारा होने जा रही है. इस बार सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और स्टूडेंट्स के लिए आसान बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. वायु सेना की मदद से लेकर टेलीग्राम पर बैन तक, कई कदम उठाए गए हैं. दावे हैं कि दोबारा होने जा रही परीक्षा के लिए पहले से कड़े इंतजाम किए गए हैं. आइए 5 पॉइन्ट्स में समझते हैं नीट री-एग्जाम के लिए एनटीए कितना तैयार है. 

1. पहली बार एयरफोर्स और पैरामिलिट्री की एंट्री

आमतौर पर जिस पेपर को कराने में 5 महीने लगते हैं, उसे NTA इस बार सिर्फ 37 दिनों में करा रहा है. समय कम होने और एग्जाम को फूलप्रूफ बनाने के लिए इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों ने 4 दिनों में 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर देश-विदेश के सेंटर्स तक पेपर पहुंचाए हैं. CRPF, CISF और लोकल प्रशासन भी परीक्षा की सुरक्षा में शामिल हैं. इसका मकसद पेपर ट्रांसपोर्ट में लगने वाला समय कम करना और किसी भी तरह की गड़बड़ी को खत्म करना है.

2. हाई-टेक बॉक्स और GPS ट्रैकिंग

नीट री-एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को रियल-टाइम GPS और डिजिटल लॉक वाले बॉक्स में रखा गया है. अगर कोई इसके साथ थोड़ी-सी भी छेड़छाड़ करेगा, तो दिल्ली कंट्रोल रूम में तुरंत अलर्ट चला जाएगा. इसके अलावा एग्जाम के हर फेज में CCTV से नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध एक्टिविटीज तुरंत पकड़ी जा सके.

3. टेलीग्राम ऐप पर अस्थाई बैन, फर्जी पेपर गैंग पर सख्ती

पेपर लीक की अफवाहों और फर्जी दावों को रोकने के लिए सरकार ने 22 जून 2026 तक पूरे देश में टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगा दी है. इसके अलावा 30 जून तक टेलीग्राम का 'मैसेज एडिट फीचर' भी ब्लॉक रहेगा, क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स परीक्षा के बाद पुराना मैसेज एडिट करके पेपर लीक का झूठा दावा करते थे. सरकार और एनटीए का मानना है कि इससे छात्रों को गुमराह करने वाले नेटवर्क पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

4. अफवाहों पर रोक लगाने के लिए शिकायत पोर्टल

NTA ने एक विशेष शिकायत पोर्टल (Complaint Portal) भी लॉन्च किया है. अगर किसी स्टूडेंट को पेपर लीक, फर्जी क्वेश्चन पेपर, संदिग्ध सोशल मीडिया पोस्ट या परीक्षा से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मिलती है, तो वह इसकी शिकायत सीधे एनटीए को कर सकता है. इससे एजेंसी को समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी और गलत जानकारी फैलाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी. शिकायत करने के लिए NTA के ऑफिशियल शिकायत पोर्टल पर जाकर शिकायत की केटेगरी चुनकर पूरा मामला लिखना होगा. सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट, फोटो, वीडियो या सोशल मीडिया लिंक अपलोड करें और सबमिट करना पड़ेगा. आप चाहें तो राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं.

5. स्टूडेंट्स के लिए कई बड़े बदलाव किए गए

  • इस बार परीक्षा की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. अब यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी. NTA ने कुल समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है.
  • पहले आंसर शीट में रफ काम के लिए सिर्फ 2 पेज मिलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 4 पेज कर दिया गया है.
  • NTA ने इस बार बुकलेट के डिजाइन में बड़ा मानवीय बदलाव किया है. बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों (लेफ्ट-हैंडेड) को ध्यान में रखते हुए, 2 रफ पेज निर्देश के तुरंत बाद दिए गए हैं और 2 पेज आखिरी में होंगे. पहले सारे रफ पेज पीछे होते थे, जिससे लेफ्ट-हैंडेड छात्रों को बार-बार पेज पलटने में दिक्कत होती थी.
  • भविष्य में धांधली रोकने के लिए NTA एक अनोखा सिस्टम ला रहा है. अब अलग-अलग सब्जेक्ट के एक्सपर्ट्स सिर्फ सवाल बनाकर एक सुरक्षित 'डिजिटल बैंक' में डाल देंगे. जिसमें करीब 10 हजार सवाल होंगे. खास बात यह है कि सवाल बनाने वाले एक्सपर्ट को खुद नहीं पता होगा कि उसका सवाल किस एग्जाम में और कब इस्तेमाल होने वाला है. फाइनल पेपर कंप्यूटर और आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से ऑटोमैटिक तैयार होगा.
  • ये सभी नए नियम सिर्फ इंग्लिश या हिंदी ही नहीं, देश की सभी 12 रीजनल भाषाओं के पेपर्स पर भी समान रूप से लागू होंगे.
  • जो लोग पेपर सेट कर रहे हैं, उन्हें 21 जून को परीक्षा खत्म होने तक पूरी तरह बाहरी दुनिया से अलग (लॉकडाउन में) रखा गया है.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026: नीट परीक्षा को लेकर MP पुलिस हुई अलर्ट, DGP ने कप्तानों को दिए सख्त निर्देश; तैनात रहेंगे 38 साइबर कमांडो

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Exam, NEET RE Exam, NEET Exam Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com