विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

नरेश अग्रवाल के बहाने तेजस्वी का नीतीश और बीजेपी पर हमला, कहा- ये सभी CM के आदर्श हैं

तेजस्वी यादव ने नरेश अग्रवाल के बहाने बीजेपी और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है.

Also Read in
नरेश अग्रवाल के बहाने तेजस्वी का नीतीश और बीजेपी पर हमला, कहा- ये सभी CM के आदर्श हैं
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
  • नरेश अग्रवाल के बहाने तेजस्वी ने नीतीश पर निशाना साधा है.
  • तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह हमला बोला है.
  • नरेश अग्रवाल को नीतीश का आदर्श बताया है.
पटना: राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. मगर इस पर बिहार के पूर्व सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने नरेश अग्रवाल के बहाने बीजेपी और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट कर तंज कसा है और बीजेपी को नेताओं की शानदार आकाशगंगा बताया है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ' बीजेपी के पास अब नेताओं की शानदार आकाशगंगा है. 
पंडित सुखराम शर्मा
श्री नारायण राणए 
मुकुल रॉय
बी. एस. येदियुरप्पा
नरेश अग्रवाल 
ऊपरोक्त सभी महान नेता बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आदर्श हैं, क्योंकि वे सभी उनकी अंतर्रात्मा को जगाने के लिए मजबूर नहीं कर पाए हैं. ' दूसरी पार्टियों को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं का नाम बता कर तेजस्वी ने न सिर्फ बीजेपी पर निशाना साधा है, बल्कि नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया है. बता दें कि हाल ही में सपा की तरफ से जया बच्चन को राज्यसभा का टिकट दिये जाने से नरेश अग्रवाल नाराज चल रहे थे. यही वजह है कि सोमवार को उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन किया. 

नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिया विवादित बयान, सुषमा स्वराज ने कहा- ‘ऐसी टिप्पणी अस्वीकार्य’

पार्टी ज्वाइन करते ही नरेश अग्रवाल ने फिर से जया बच्चन को लेकर विवादित बयान दे डाला. इसके तुरंत बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बयान की निंदा की और कहा कि नरेश अग्रवाल का पार्टी में स्वागत है, मगर उनकी टिप्पणी अनुचित और अस्वीकार्य है. 

VIDEO : जया बच्चन से जुड़े बयान पर घिरे नरेश अग्रवाल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Naresh Aggarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com